• Bihar
  • कांग्रेस की प्रेशर पॉलिटिक्स, 76 प्रत्याशियों की सूची तैयार

    उम्मीदवारों को शर्तों के साथ नामांकन की दी जाएगी अनुमति राजद के साथ सीट बंटवारे पर अभी तक सहमति नहीं बन पाने के कारण कांग्रेस ने अलग रणनीति बनानी शुरू कर दी है। पार्टी ने राजद पर दबाव बनाने के लिए 76 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली है। 13 अक्टूबर को दिल्ली


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    उम्मीदवारों को शर्तों के साथ नामांकन की दी जाएगी अनुमति

    राजद के साथ सीट बंटवारे पर अभी तक सहमति नहीं बन पाने के कारण कांग्रेस ने अलग रणनीति बनानी शुरू कर दी है। पार्टी ने राजद पर दबाव बनाने के लिए 76 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली है। 13 अक्टूबर को दिल्ली में होने जा रही केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इस पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। इसके बाद पहले चरण के उम्मीदवारों को नामांकन करने के लिए सशर्त अनुमति दी जाएगी। समझौता हो जाने के बाद कांग्रेस के खाते में सीट नहीं आने पर नामांकन वापसी के लिए भी कहा जा सकता है। पहले चरण के चुनाव की नामांकन वापसी की समय-सीमा 20 अक्टूबर है।

    ‘इंडिया’ गठबंधन की सीटों के बंटवारे पर फैसला अब दिल्ली के हवाले कर दिया गया। लालू और तेजस्वी लैंड फॉर जॉब मामले में अदालती फैसले के लिए रविवार को दिल्ली पहुंचे। तेजस्वी की दिल्ली यात्रा के दौरान उनकी कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सीटों के बंटवारे पर फाइनल बात होनी है। इस बातचीत में ही गठबंधन का भविष्य तय हो जाएगा।

    तेजस्वी संग अखिलेश दिल्ली गए, लालू बोले- चल रही है बात

    ‘इंडिया’ गठबंधन में सीट बंटवारे पर जारी उठापटक के बीच दिल्ली पहुंचे लालू प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस के साथ बातचीत चल रहे है। दिल्ली पहुंचने के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि दिल्ली आने का मकसद कोर्ट में पेशीहै। 13 अक्टूबर को लैंड फॉर जॉब केस का फैसला दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में होना है। लालू, राबड़ी और तेजस्वी के पटना से दिल्ली जाने के दौरान फ्लाइट के अंदर की एक तस्वीर वायरल हुई है। इसमें तेजस्वों के बगल में कांग्रेस सांसद अखिलेश सिह भी नजर आ रहे हैं। इधर, वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी भी दिल्ली पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि महागठबंधन घोड़ा बीमार है। सभी डॉक्टर दिल्ली में है।

    पारस की पार्टी ने गठबंधन को अलविदा कहा

    पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की पार्टी रालोजपा ने ‘इंडिया’ गठबंधन की अलविदा कह दिया है। पारस ने का कि ओवैसी की पार्टी एआईएमएम और चंद्रशेखर आजाद की अगद समाज पार्टी उनके संपर्क में ही जल्दी ही वे दोनों से गठबंधन बातचीत की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

    झामुमो ने दी 12 सीटों पर उम्मीदवार की धमकी

    इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे में हो रही देरी से नाराज झारखंड मुक्ति मैचों ने भी 12 सीटों पर उम्मीदवार उतरने की धमकी दी है। रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में झामुमो नेताओं ने कहा कि सीटों के बंटवारे में अगर न्याय नहीं हुआ तो पार्टी 12 सीटों पर उम्मीदवारों का नामांकन शुरू करा देगी।

    राजद ऑफिस से उम्मीदवारों को नामांकन के निर्देश

    राजद ने भी नामांकन शुरू करने के लिए उम्मीदवारों को निर्देश दिया है। रविवार को राजद कार्यालय से पहले चरण के तहत उम्मीदवारों को जल्द से जल्द नामांकन के लिए कहा गया है। राजद ने उन सीटों पर नामांकन की तैयारी की है, वहां समझौते पर कोई विवाद नहीं है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर नूतन चर्चा को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Abhishek Kumar Avatar
    Abhishek Kumar is the editor of Nutan Charcha News. Who has been working continuously in journalism for the last many years? Abhishek Kumar has worked in Doordarshan News, Radio TV News and Akash Vani Patna. I am currently publishing my news magazine since 2004 which is internationally famous in the field of politics.
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    Related Stories

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement