चिराग पासवान ने इस बार भी किया खेला बिहार विधानसभा चुनाव इसी साल अक्टूबर-नवम्बर में होना है। चिराग पासवान एनडीए गठबंधन में हैं, लेकिन अधिक से अधिक सीटों के लिए सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कह कर अपने ही गठबंधन एनडीए का नुकसान किस के ईशारे पर करना चाहते हैं ? पिछली बार 2020 के विधानसभा चुनाव में चिराग ने 143 सीटों पर अपना उम्मदीवार खड़ा किए। लेकिन एक हीं सीट पर पार्टी ने जीत हासिल की। कुल 33 सीटों पर चिराग पासवान ने जेडीयू को सीधा नुकसान पहुंचाया था। इस बार भी चिराग पासवान ने 243 सीटों पर अपने उम्मीदारों का खडा़ कर अपने एनडीए को नुकसान पहंचाने का आखिर किसके ईशारे पर करना चाहते हैं। आरोप यह लगाया जाता रहा कि भाजपा के ईशारे पर चिराग ज्यादा से ज्यादा उम्मीदार खड़ा कर नीतीश कुमार का नुकसान पहंुचा रहे हैं। चिराग पासवान 6 जुलाई को छपरा की एक सभा में 2025 को 243 सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करने की घोषणा की, फिर 12 अगस्त 2025 को मिडीया में दोहराया।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि वह बिहार में अकेले चुनाव लड़ेंगे, पर कभी महागठबंधन में नहीं जाएंगे. उन्होंने यह तय कर लिया है कि बिहार में उनकी पार्टी कौन-सी सीट पर लड़ेंगे और कितनी सीटों पर लड़ेंगे. चिराग ने कहा कि चुनाव के संबंध में उनका होमवर्क पूरा हो चुका है. उन्होंने बिहार एसआईआर (विशेष गहन मतदाता पुर्ननिरक्षण) को लेकर विपक्ष के विरोध पर भी निशाना साधा और कहा कि वे सत्ता से बाहर रहने की वजह से हताश हैं. ‘वोट चोरी’ के आरोप को विपक्ष का नया बहाना करार देते हुए केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने से जुड़े सवालों के जवाब में कहा कि ऐसा नहीं होगा
चिराग ने आगे कहा, “राहुल गांधी अगर मेरे एक सवाल का जवाब दे दें तो मैं सरकार से बात करूंगा कि सदन में आप चर्चा शुरू करा दें। आप मुझे ये बताइए कि सदन में इसकी चर्चा की मांग करने को लेकर आपने सदन को इतने दिन से जाम कर रखा है. सदन आप चलने नहीं दे रहे. मुझे बताइए इसका जवाब कौन मंत्री देगा३ देश की सबसे पुरानी पार्टी है कांग्रेस इतनी बुद्धि तो होनी चाहिए कि ये स्वतंत्र संवैधानिक संस्था के माध्यम से शुरू की गई प्रक्रिया का एक हिस्सा है इसमें आप सरकार से जवाब मांग रहे हैं.”एनडीए के साथ गठबंधन को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “मैं मेरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इतना प्यार करता हूं कि उनके रहते हुए कतई मैं किसी भी वैक्लपिक एलायंस गठबंधन के बारे में सोच भी नहीं सकता.”









