बिहार में नीतीश कुमार ने 20 साल तक मुख्यमंत्री पद बने रहे, लेकिन आज इस्तीफा दे दिया। पटना से दिल्ली तक चर्चा यही है कि अगला मुख्यमंत्री भाजपा का कौन होगा…? लेकिन अतः बिहार के इतिहास में पहली बार एक उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाया गया। साथ ही दो उपमुख्यमंत्री होगें-विजय चौधरी और नीतीश कुमार पुत्र निशांत कुमार बनेगे, दोनों जदयू के चेहरे हैं। सात दशक से अधिक यानी 75 साल बाद बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है।
नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इस बीच जदयू में डिप्टी सीएम के चेहरे को लेकर मंथन चलता रहा। नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने फिलहाल मंत्री या डिप्टी सीएम बनने से इनकार करते हुए कहा है कि पहले वे किसी सदन के सदस्य बनना चाहेंगें। ऐसे में अगर निशांत तैयार नहीं होते हैं, तो जेडीयू कोटे से विजय चौधरी और विजेंद्र यादव को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। पार्टी नेताओं की कोशिशें अभी भी जारी हैं। लेकिन उपमुख्यमंत्री पद पर निशांत कुमार तैयार हो गये।
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दोपहर करीब 2:45 बजे एक अणे मार्ग पहुंचें, जहां वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। बिहार में नई सरकार का गठन होने की कवायद तेज हो गई। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चैहान और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पटना पहुंच चुके हैं। थोड़ी ही देर में बीजेपी की मीटिंग होगी। उसके बाद एनडीए का विधायक दल अपना नेता चुनेगा यानी अगले मुख्यमंत्री को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय मंत्री ऑब्जर्वर शिवराज सिंह चैहान कुछ देर में पटना एयरपोर्ट पहुंचेंग।नितिन नवीन और शिवराज सिंह चैहान का स्वागत करने के लिए बीजेपी के बड़े नेता पटना एयरपोर्ट पहुंचे। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, मंत्री दिलीप जायसवाल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार, केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंदराय के अलावा बीजेपी के कई बड़े नेता सांसद विधायक मंत्री पटना एयरपोर्ट पहुंचे।
नीतीश कुमार कैबिनेट की आखिरी बैठक में बड़ा फैसला लिया गया। मौजूदा मंत्रिमंडल को भंग किया गया। नई सरकार के संभावित स्वरूप को लेकर चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के मुताबिक 24 सदस्यीय मंत्रिमंडल बन सकता है, जिसमें भाजपा से मुख्यमंत्री सहित 11, जेडीयू से 9 (डिप्टी सीएम सहित), एलजेपी (रामविलास) से 2 और हम व आरएलएम से 1-1 मंत्री शामिल हो सकते हैं। भाजपा कोटे से विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल, श्रेयसी सिंह जैसे नाम चर्चा में हैं, जबकि जेडीयू से विजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह समेत कई नेताओं के नाम सामने ह।
कल से ही पार्टी के वरिष्ठ नेता और परिजन उन्हें मनाने में जुटे हैं, लेकिन सुबह 11 बजे तक वे तैयार नहीं हुए हैं। ऐसे में जेडीयू के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। अब सवाल है कि निशांत नहीं तो पार्टी से डिप्टी सीएम कौन बनेगा। सूत्रों के मुताबिक, जेडीयू कोई वैकल्पिक फैसला ले ले लिया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की आखिरी बैठक शुरू हो गई है। यह बैठक मौजूदा सरकार की अंतिम कैबिनेट मानी जा रही ह।बैठक से पहले सीएम आवास पर हलचल तेज रही और उपमुख्यमंत्री समेत कई मंत्री मिलने पहुंचे। माना जा रहा है कि बैठक के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते ह।इसके साथ ही बिहार में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया तेज हो जाएगी और आगे नई सरकार के गठन की दिशा में राजनीतिक गतिविधियां और बढ़ेंगी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट बैठक से पहले सीएम आवास पर हलचल तेज हो गई। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने आवास से निकलकर सीएम हाउस पहुंच रहे हैं, जहां वे आज के अहम कार्यक्रम में शामिल होंग।कैबिनेट बैठक को लेकर तैयारियां पूरी हैं और सियासी गतिविधियां भी चरम पर हैं। इस बैठक को मौजूदा सरकार की अंतिम कैबिनेट माना जा रहा है। बिहार में नए मुख्यमंत्री के चयन के संबंध में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा “यह बिहार के 14 करोड़ लोगों के लिए एक भावुक पल ह।हम हमेशा कहते हैं कि नीतीश जी के आने से पहले हमें बिहारी होने में शर्म आती थी, और उनके आने के बाद बिहार की इज्जत बची। निशांत कुमार पॉलिटिक्स में एक्टिव ह।वह पार्टी में शामिल हो गए हैं और पार्टी ऑर्गनाइजेशन को मजबूत कर रहे हैं। वह सभी से मिल रहे हैं, और उनका काम पूरी पार्टी को बहुत समझदारी से समझना और मिलकर सुझाव देना हैं। भविष्य में उनका जो भी रोल होगा, चाहे पार्टी के अंदर हो या कहीं और, वह पार्टी के सदस्य तय करेंगे।जहां तक इस सरकार की बात है, जो भी मुख्यमंत्री होगा, जो भी सरकार बनेगी, वह नीतीश कुमार की होगी। यह सरकार अगले 25-30 साल और उससे भी आगे तक नीतीश कुमार के सपोर्ट और गाइडेंस में काम करेगी। उनका गाइडेंस हमेशा इस सरकार के साथ रहेगा। उनके सुझाव हमेशा इस सरकार के साथ रहेंगे।”
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे को लेकर कई लोग अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। पक्ष हो विपक्ष सभी नेता नीतीश कुमार के जाने को एक युग का अंत बता रहा हैं। इसी कड़ी में उनके साथ काम कर चुके बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद भी भावुक दिखें। उन्होंने कहा कि आधुनिक बिहार के निर्माता है नीतीश कुमार। नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद एक युग का अंत हो रहा है और नए युग की शुरुआत भी हो रही है।









