• Bihar
  • पटना नगर निगम ने 85 कचरा प्वॉइंट्स को किया स्वच्छ

    पटना नगर निगम द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत शहर के 85 चिन्हित कचरा प्वॉइंट्स की व्यापक साफ-सफाई कर उनका कायाकल्प किया गया है। इस अभियान की विशेषता यह रही कि नगर निगम के सफाई कर्मियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों को साफ-सफाई बनाए रखने,


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    पटना नगर निगम द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत शहर के 85 चिन्हित कचरा प्वॉइंट्स की व्यापक साफ-सफाई कर उनका कायाकल्प किया गया है। इस अभियान की विशेषता यह रही कि नगर निगम के सफाई कर्मियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों को साफ-सफाई बनाए रखने, कचरा केवल नगर निगम की गाड़ियों में डालने तथा आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने की शपथ भी दिलाई गई।

    WhatsApp Image 2026 04 17 at 3.52.07 PM

    पटना नगर निगम द्वारा स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों (Cleanliness Target Units) की पहचान कर विभिन्न अंचलों में निम्नलिखित संख्या में कचरा प्वॉइंट्स की साफ-सफाई की गई—

    पाटलिपुत्र अंचल – 18
    नूतन राजधानी अंचल – 26
    कंकड़बाग अंचल – 10
    बांकीपुर अंचल – 11
    पटना सिटी अंचल – 10
    अजीमाबाद अंचल – 10

    पटना नगर निगम द्वारा डोर-टू-डोर सेवा के अंतर्गत आवासीय परिसरों से तथा रोड-टू-रोड सेवा के अंतर्गत गैर-आवासीय परिसरों से प्रतिदिन कचरा उठाव किया जाता है। इसके बावजूद कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा खुले प्लॉट, सड़क किनारे तथा खुले नालों में कचरा फेंक दिया जाता है, जिससे गंदगी फैलती है और नालों के जाम होने से जल निकासी बाधित होती है। इससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।


    नगर निगम द्वारा पूर्व में विशेष अभियान चलाकर लगभग 650 कचरा प्वॉइंट्स को हटाया जा चुका है तथा उन स्थलों पर नियमित साफ-सफाई भी कराई जा रही है। इसके बावजूद कई स्थानों पर खुले में कचरा फेंकने और आवारा पशुओं को सड़क किनारे भोजन देने के कारण दोबारा कचरा प्वॉइंट्स बन जा रहे हैं। इसी समस्या के समाधान के लिए पटना नगर निगम द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जन आंदोलन को प्रोत्साहित करते हुए स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों की पहचान की गई।

    पटना नगर निगम आमजन से अपील करता है कि वे अपने क्षेत्र में साफ-सफाई बनाए रखने में सहयोग करें, कचरा केवल नगर निगम की गाड़ियों में ही डालें तथा खुले में कचरा फेंकने से बचें। यदि किसी क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई नहीं हो रही हो अथवा कचरा गाड़ी नहीं पहुंच रही हो, तो नागरिक टोल फ्री नंबर 155304 अथवा 9264447449 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर नूतन चर्चा को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    Related Stories

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement