पटना। हाजीपुर रेल महाप्रबंधक कार्यालय में बीते मंगलवार को मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री सुरेश चंद्र श्रीवास्तव के अध्यक्षता में केंद्रीय कर्मचारी कल्याण निधि (सीएसबीएफ) की बैठक सम्पन्न हुआ।
केंद्रीय कर्मचारी कल्याण निधि कमिटी बैठक में रेल प्रशासन की ओर से प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (आईआर) श्री अजीत कुमार, सहायक कार्मिक अधिकारी श्री प्रभात कुमार तथा ऐक्टू से संबद्ध “ईस्ट सेंट्रल रेलवे एंप्लॉयज यूनियन (इसीआरईयू)” के केंद्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार पासवान, महासचिव मृत्युंजय कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश कुमार,संयुक्त महासचिव रत्नेश कुमार वर्मा व एससी- एसटी एसोसिएशन तथा ओबीसी एसोसिएशन के प्रतिनिधि शामिल हुए।
सम्पन्न बैठक में इसीआरईयू व अन्य यूनियन द्वारा रेल कर्मियों के कल्याण से सम्बन्धित उठाए गए मामले पर रेलवे प्रशासन के सहयोगात्मक रवैया से महत्वपूर्ण प्रस्ताव और निर्णय लिया गया।
ऐक्टू से संबद्ध ईस्ट सेंट्रल रेलवे ईम्पलाईज यूनियन (इसीआरईयू) केंद्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार पासवान ने लिए गए निर्णयों के बारे में बताया कि लाइनों में काम करने वाले लोको पायलट, गार्ड, टीआरडी,एस एंड टी और अन्य फील्ड स्टाफ के लिए नींबू पानी, गुड़, चना व ओआरएस की अविलंब व्यवस्था करने, कैंसर, किडनी, पैरालाइसिस आदि में सहायता राशि 75 हजार से बढ़ाकर 1.5 लाख रुपया करने ,एम्बुलेंस उपयोग हेतु दस हजार रुपया सहायता राशि की व्यवस्था करने, उच्च तकनीकी व व्यवसायिक शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति की राशि को दोगुना करने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड व फाइनेंस मिनिस्टर को भेजने का निर्णय बैठक से किया गया।
उन्होनें लिए उक्त बैठक से सर्वसम्मति से लिए गए निर्णयों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 12 वीं में 95% से अधिक अंक लाने वाले कर्मचारियों के मेधावी बच्चों को टैबलेट देने,आईविएफ ट्रीटमेंट हेतु महिला/ पुरुष कर्मचारियों को सहायता राशि ₹1.5 लाख से बढ़ा कर 2 लाख रुपया करने,सेंट्रल अस्पताल और मंडलों में फिजियो थेरेपिस्ट, होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक व एक्यूप्रेशर डॉक्टरों की व्यवस्था करने,दुर्घटना मृत्यु में अंत्येष्टि राशि को 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार करने,कर्मचारियों के उत्तम स्वास्थ्य हेतु धनबाद में तेल मशाला केंद्र की तर्ज पर हरनौत सहित सभी मंडलों में शुद्ध तेल/मसाला केंद्र खोलने ,इंस्टीट्यूटों, क्लबों और कैंटीन संचालन समिति में यूनियन प्रतिनिधियों को शामिल किए जाने, इंस्टीट्यूटों /कल्बों का आधुनिकीकरण करने,हरनौत में इंस्टीट्यूट/कल्ब का निर्माण करने, मुख्यालय वाणिज्य विभाग में रिक्रिएशन कल्ब का गठन कर फंड मुहैया कराने, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने, वैसे अराजपत्रित कर्मचारी जो चिकित्सीय अवकाश पर हैं परंतु एलएपी/एलएचएपी
अवकाश जमा नहीं किए हैं को परिवार भरण पोषण हेतु चिकित्सक द्वारा जारी प्रमाण पत्र के आधार पर 15 हजार रुपया देने,केंद्रीय कर्मचारियों के बच्चों के लिए बरवाडीह में वर्षों से लंबित केंद्रीय विद्यालय की शुरुआत अविलंब चालू करने ,इसीआर (ECR) के सभी हॉलिडे होम्स का कायाकल्प करने , स्पोर्ट्स फंड का सही तरीके से उपयोग करने हेतु फंड का आडिट करने व सभी खेलों में फंड का उपयोग करने, महिला सशक्तिकरण गतिविधियों कैंप/प्रशिक्षण/सेमिनार कार्यक्रमों को आयोजित कर उसे सम्मानित करने व मुख्यालय के कोनहारा घाट रेलवे कालोनी में रेल कर्मचारियों की पत्निया द्वारा संचालित लिटिल एंजल प्ले स्कूल एवं परिधान सिलाई केंद्र में नियोजित 4 शिक्षिकाऐं जिन्हें प्रतिमाह 8 हजार रुपए मानदेय देने। इस उपयोगी स्कूल को सभी मंडलों व महत्वपूर्ण यूनिटों तथा हरनौत में खोलने आदि का निर्णय लिया गया।
इसीआरईयू अध्यक्ष संतोष कुमार पासवान ने बताया कि इसीआर (ECR) के कर्मचारियों के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब इतने महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रीय कर्मचारी कल्याण निधि की बैठक में इस तरह का निर्णय लिया गया है । उन्होंने कहा किया यह देखना देखना दिलचस्प होगा कि वास्तव में धरातल पर रेलवे प्रशासन इन सर्वसम्मति से लिए गए निर्माण को कबतक और कहांतक लागू करने में कामयाब होती है। यदि इसे लागू नहीं किया गया तो इसीआरइयू इसे लागू करवाने हेतु लगातार प्रयास करेगा।









