• Latest News
  • बिहार में होने जा रहा है मंत्रिमंडल विस्तार

    बिहार में भाजपा नेता सम्राट चैधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। उनके साथ ही जदयू के विजय कुमार चैधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। बिहार में नए सीएम के शपथ ग्रहण को आधे महीने से ज्यादा समय बीत गया है, लेकिन राज्य में कैबिनेट का विस्तार


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement


    बिहार में भाजपा नेता सम्राट चैधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। उनके साथ ही जदयू के विजय कुमार चैधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। बिहार में नए सीएम के शपथ ग्रहण को आधे महीने से ज्यादा समय बीत गया है, लेकिन राज्य में कैबिनेट का विस्तार नहीं हुआ। हालांकि, अब राज्य में कैबिनेट विस्तार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जानकारी के अनुसार, बिहार में 7 मई को कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है।
    पीएम मोदी और अमित शाह होंगे शामिल
    बिहार की एनडीए सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार सात मई को होगा। सरकार के नए मंत्री पटना के गांधी मैदान में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने जानकारी दी है कि 7 मई को मंत्रिमंडल विस्तार समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और एनडीए के नेता शामिल होंगे। दो दिन पहले 3 मई को मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी ने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह के साथ ही भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की थी।
    27 मंत्री बनाए जा सकते हैं
    सूत्रों के अनुसार, बिहार में विधायकों की संख्या के हिसाब से मुख्यमंत्री समेत कुल 36 मंत्री बन सकते हैं। अभी भाजपा की ओर मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी और जदयू के दो उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चैधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव हैं। जानकारी के अनुसार, बिहार में 27 मंत्री बनाए जा सकते हैं। इनमें से भाजपा से 12, जदयू से 11 मंत्री शपथ ले सकते हैं। वहीं, एलजेपी (आर) से 2, हम और आरएलएम से एक मंत्री शपथ ले सकता है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर नूतन चर्चा को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    Related Stories

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement