बिहार में जून महीना शुरू होते ही तापमान चढ़ने लग गया है। मौसम विभाग ने राज्य में भीषण लू की चेतावनी जारी कर दी है। मोतिहारी से लेकर कैमूर तक हीटवेव की आशंका है। साथ ही अगले एक सप्ताह तक राज्य में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है। राजधानी पटना में भी पारा चढ़ने के आसार हैं। दूसरी ओर, आंधी-बारिश को लेकर भी मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। 3 जून को पटना, मुजफ्फरपुर समेत 12 जिलों में दिन का पार चढ़ गया। बीते 24 घंटे के भीतर बक्सर सबसे ज्यादा गर्म रहा। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 4 जून को राज्य भर में मौसम सामान्य और शुष्क बना रहेगा। इसके बाद 5 जून से भीषण गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा। इस दौरान तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। खासकर दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम और उत्तर-पश्चिम के जिलों में इसका असर ज्यादा देखा जाएगा।
5 जून को 11 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 4 जून को 11 जिलों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। बेतिया (पश्चिम चंपारण), मोतिहारी (पूर्वी चंपारण), गोपालगंज, सीवान, सारण (छपरा), बक्सर, भोजपुर (आरा), अरवल, औरंगाबाद, रोहतास (सासाराम) और कैमूर (भभुआ) जिले में हीटवेव चलने के आसार हैं। 4 दिन तक रहेंगे भयंकर लू के हालात बिहार में 5 मई के बाद चार दिनों तक हीटवेव के हालत बने रहेंगे। 6 जून को दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों में लू चलने की चेतावनी है। इसके बाद 7 जून को गयाजी, नालंदा, पटना, बेगूसराय जिलों में भी हीटवेव का असर देखने को मिल सकता है। 8 जून को समूचे दक्षिण बिहार के साथ-साथ उत्तर बिहार के कुछ जिलों में भी लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 9 जून के बाद भीषण गर्मी से हल्की राहत मिलने की संभावना है।
आंधी-बारिश की भी चेतावनी
भयंकर गर्मी के साथ ही बिहार में आंधी-बारिश का मौसम भी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने कोसी, सीमांचल, मिथिला और पूर्वी बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग दिन आंधी, बारिश और वज्रपात के अलर्ट जारी किए हैं। इन क्षेत्रों में 5 से 9 जून तक मौसम बिगड़ने की आशंका बनी रहेगी। आज बक्सर में सर्वाधिक तापमान बिहार में 3 जून को 12 जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। बक्सर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कैमूर, रोहतास और पश्चिम चंपारण में भी पारा 40 डिग्री के ऊपर रहा। राजधानी पटना में तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई, यहां 39.2 डिग्री दर्ज किया गया। अन्य सभी जिलों में दिन का पारा 40 से नीचे रहा। मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, फारबिसगंज (अररिया), दरभंगा, सबौर (भागलपुर), राजगीर (नालंदा), जीरादेई (सीवान) के तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी हुई।
मोतिहारी से कैमूर तक चलेगी लू
बिहार में जून महीना शुरू होते ही तापमान चढ़ने लग गया है। मौसम विभाग ने राज्य में भीषण लू की चेतावनी जारी कर दी है। मोतिहारी से लेकर कैमूर तक हीटवेव की आशंका है। साथ ही अगले एक सप्ताह तक राज्य में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है। राजधानी पटना में भी पारा चढ़ने के
728 x 90
Advertisement
728 x 90
Advertisement
300 x 250
Advertisement
728 x 90
Advertisement
728 x 90
Advertisement
300 x 250
Advertisement
प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर नूतन चर्चा को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।
Support us
ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
728 x 90
Advertisement
728 x 90
Advertisement
300 x 250
Advertisement
Related Stories
728 x 90
Advertisement
728 x 90
Advertisement
300 x 250
Advertisement









