दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 10 जुलाई को राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के बचे हुए हिस्सों में आगे बढ़ते हुए पूरे देश में फैल चुका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने ताजा पूर्वानुमान में कहा है कि दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के इलाकों में एक स्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से आज यानी 10 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 10 जुलाई यानी आज से उत्तराखंड में श्अत्यधिक भारीश् बारिश का भी रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने 10 जुलाई को 13 राज्यों के लिए भारी बारिश का रेड से ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और मेघालय में अत्यधिक बारिश दर्ज की गयी है। वहीं पश्चिम बंगाल के पहाड़ी इलाकों, तमिलनाडु, कोंकण, केरल और त्रिपुरा में अत्यधिक बारिश हुई है। केरल, मराठवाड़ा, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान भी देखा गया। विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 15 जुलाई तक व्यापक बारिश जारी रह सकती है। हरियाणा और चंडीगढ़ में भारी बारिश आईएमडी ने आज 10 जुलाई के लिए हरियाणा और चंडीगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने उत्तराखंड तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज अत्यधिक बारिश के कारण भूस्खलन, कीचड़ के बहाव और निचले इलाकों में जलभराव की चेतावनी जारी करते हुए अचानक बाढ़ का खतरा जताया है। आईएमडी ने आज के लिए उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिलों में भूस्खलन और बाढ़ की चेतावनी जारी की है। इसके विपरीत, आज से देश के मध्य हिस्सों (महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश) में और आज से दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियों में काफी कमी आने के आसार जताए हैं। आज कहां-कहां भारी बारिश आईएमडी के मुताबिक, 10 जुलाई 2026 को भारत के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इनमें सबसे आगे उत्तराखंड का नाम है। विभाग ने कहा है कि उत्तराखंड के कई जिलों (गढ़वाल पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल) में भारी बारिश के बाद अचानक बाढ़ का खतरा है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भी बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। विभाग ने उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, पौडी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल एवं चम्पावत जिलों के कुछ स्थानों में अतिवृष्टि तथा कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने एवं तेज बारिश होने के दृष्टिगत लेगों से सावधानी बरतने की अपील की है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भी इसके लिए निर्देश जारी किये हैं।
पूर्वोत्तर भारत का क्या हाल?
आईएमडी ने कहा है कि पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा समेत उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग ने उत्तर और मध्य भारत के पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं बिहार में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
दिल्ली और एनआरसी का क्या हाल?
मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में 10 जुलाई आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। सुबह या दोपहर से पहले कई जगहों पर हल्की बारिश और कुछ अलग-अलग स्थानों पर मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली कड़कने की संभावना है। यहाँ अधिकतम तापमान 33 डिग्री से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। आईएमडी ने कहा है कि दिन में दिल्ली में हवा की गति 18 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी जो रात में बढ़कर 25-30 किमी प्रति घंटे हो सकती है। वहीं, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
आज से दिल्ली, यूपी, बिहार में मूसलाधार बारिश
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 10 जुलाई को राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के बचे हुए हिस्सों में आगे बढ़ते हुए पूरे देश में फैल चुका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने ताजा पूर्वानुमान में कहा है कि दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के इलाकों में एक स्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके
728 x 90
Advertisement
728 x 90
Advertisement
300 x 250
Advertisement
728 x 90
Advertisement
728 x 90
Advertisement
300 x 250
Advertisement
प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर नूतन चर्चा को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।
Support us
ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
728 x 90
Advertisement
728 x 90
Advertisement
300 x 250
Advertisement
Related Stories
728 x 90
Advertisement
728 x 90
Advertisement
300 x 250
Advertisement








