• National
  • देश में आयी आपदा पर उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने दुखः व्यक्त किया

    उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने दुखः व्यक्त करते हुुए कहा कि माननीय सदस्यगण, जैसा कि आप जानते होंगे, जून और जुलाई 2026 के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों, विशेषकर असम, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, केरल, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों में भारी बारिश और उससे जुड़ी आपदाओं जैसे


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement


    उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने दुखः व्यक्त करते हुुए कहा कि माननीय सदस्यगण, जैसा कि आप जानते होंगे, जून और जुलाई 2026 के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों, विशेषकर असम, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, केरल, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों में भारी बारिश और उससे जुड़ी आपदाओं जैसे बाढ़, बिजली गिरने और भूस्खलन के कारण कई लोगों की जान चली गई है और बहुत से लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।
    उन्होंने कहा कि इससे संपत्ति, फसलों और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को भी भारी नुकसान पहुंचा है। इन क्षेत्रों के पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं पर भी गंभीर असर पड़ा है। संबंधित सरकारें, एनडीआरएफ टीमों की कुशल सहायता से, बचाव और राहत कार्य कर रही हैं। कीमती जानों का नुकसान और लोगों का घायल होना वास्तव में दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है।
    सदन मेरे साथ मिलकर शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना और सहानुभूति व्यक्त करता है और घायलों व प्रभावितों के शीघ्र स्वस्थ होने और उनके पुनर्वास के लिए प्रार्थना करता है। मैं सदस्यों से अनुरोध करता हूं कि वे अपनी जगह पर खड़े हों और इन प्राकृतिक आपदाओं में जान गंवाने वालों की स्मृति में सम्मान स्वरूप मौन रखें।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर नूतन चर्चा को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    Related Stories

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement