• National
  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी टीम बनाई

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम बनाई। जिनमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को नितिन नवीन की नई राष्ट्रीय टीम में भारतीय जनता पार्टी का कोषाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब राष्ट्रीय महासचिवों में शामिल किया गया हैं।आईटी सेल के प्रमुख


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम बनाई। जिनमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को नितिन नवीन की नई राष्ट्रीय टीम में भारतीय जनता पार्टी का कोषाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब राष्ट्रीय महासचिवों में शामिल किया गया हैं।
    आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय से उनकी जिम्मेदारी वापस ले ली गई है, यह फैसला श्जेन जीश् के विरोध-प्रदर्शनों के बीच लिया गया है। आईटी सेल की जगह अब सोशल मीडिया विभाग बनाया गया है, जिसके संयोजक छत्तीसगढ़ के दीपक म्हास्के होंगे।
    राम माधव की पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर वापसी हुई है। बी.एल. संतोष संगठन के महासचिव बने रहेंगे। माधव, जो भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव रह चुके हैं, अभी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर में पार्टी के संगठनात्मक और राजनीतिक विस्तार में अहम भूमिका निभाई थी। बिप्लब देब और स्मृति ईरानी के अलावा, आठ महासचिवों की सूची में राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया, लोकसभा सांसद गजेंद्र पटेल, लोकसभा के पूर्व सदस्य हरीश द्विवेदी और राज्यसभा सांसद संजय भाटिया शामिल हैं।
    राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े और वरिष्ठ नेता सुनील बंसल को राष्ट्रीय महासचिव के पद पर बनाए रखा गया है। पार्टी ने उपाध्यक्षों की अपनी ताजा सूची में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा सदस्य तीरथ सिंह रावत समेत कई लोगों को शामिल किया है, जबकि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और बैजयंत पांडा भी इसमें जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। इनके अलावा, सूची में रेखा वर्मा, लाल सिंह आर्या और तारिक मंसूर भी शामिल हैं।
    पार्टी ने शिवप्रकाश और सौदान सिंह को दो राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) नियुक्त किया है। शिवप्रकाश पिछली टीम में भी थे, जबकि सौदान सिंह पहले पार्टी के उपाध्यक्ष थे।
    आप के पूर्व रणनीतिकार संदीप पाठक और कांग्रेस के पूर्व नेता अनिल एंटनी 16 राष्ट्रीय सचिवों की सूची में जगह बनाने में सफल रहे। पार्टी ने महिलाओं को भी अच्छी-खासी हिस्सेदारी दी है, राज्यसभा सांसद फांगनोन कोन्याक, संगीता यादव और कविता पाटीदार राष्ट्रीय सचिव बनी हैं।
    नई टीम में उत्तर प्रदेश के कई नेताओं को भी जगह मिली है, जिनमें हरीश द्विवेदी शामिल हैं। नवीन खुद जनवरी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।
    भाजपा और संघ के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व और आरएसएस के बीच कई दौर की बैठकें हुईं ताकि यह पक्का किया जा सके कि नई टीम में श्युवा चेहरेश् हों जो राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मिलकर काम कर सकें।
    लोकसभा सांसद तेजस्वी सूर्या को युवा मोर्चा प्रमुख के पद से हटाकर उनकी जगह गुजरात के हेमांग जोशी को लाया गया। महिला मोर्चा की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ की रूप कुमारी चैधरी को सौंपी गई, जिन्होंने वनाति श्रीनिवासन की जगह ली। ओबीसी मोर्चा के नए प्रमुख उत्तर प्रदेश के अमरपाल मौर्य हैं, जिन्होंने राज्यसभा सांसद के. लक्ष्मण की जगह ली।
    अल्पसंख्यक मोर्चा के लिए, पार्टी ने जमाल सिद्दीकी की जगह उत्तर प्रदेश के कुंवर बासित अली को जिम्मेदारी सौंपी। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, नई लिस्ट में कई महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई है और 64 राष्ट्रीय पदाधिकारियों में से 12 महिलाएं हैं। आने वाले कुछ दिनों में हम देखेंगे कि उन्हें राज्यों में भी प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। पिछली टीम में राष्ट्रीय स्तर पर केवल पांच महिलाएं थीं। भाजपा प्रमुख नितिन नवीन की नई टीम कृपीयूष गोयल कोषाध्यक्ष बने, मालवीय बाहर, माधव और स्मृति ईरानी की वापसी हुई।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर नूतन चर्चा को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    Related Stories

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement