• Latest News
  • अठारह राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

    मानसून खत्म होने के बाद भी बारिश और आंधी का दौर जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने आज यानी 2 नवंबर को 18 राज्यों में भारी बारिश और आंधी तूफान की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि आज बिहार से लेकर केरल तक पूरे 18 राज्यों में बेहद तेज बारिश


    Ravi Kumar Avatar
    By Ravi Kumar Nov 1, 2026
    Views
    Share
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मानसून खत्म होने के बाद भी बारिश और आंधी का दौर जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने आज यानी 2 नवंबर को 18 राज्यों में भारी बारिश और आंधी तूफान की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि आज बिहार से लेकर केरल तक पूरे 18 राज्यों में बेहद तेज बारिश होगी। इस दौरान आंधी भरी हवाएं भी चलेंगी, जिनकी रफ्तार 80 KMPH तक पहुंच सकती है।

    IMD के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी भाग में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से मौसम में बदलाव हो रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा है। पहाड़ी राज्यों में विशेष तौर पर लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, मैदानी राज्यों में तेज हवाओं से लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। समुद्री राज्यों में मछुआरों को तूफान के दौरान समंदर से दूर रहने की हिदायत दी गई है। इस बीच चक्रवाती तूफान अर्नब के बाद अब तूफान मुरासु भारत की तरफ बढ़ रहा है। यह आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट से टकरा सकता है।
    इन 21 राज्यों में तूफानी बारिश की चेतावनी
    मौसम विभाग (IMD) ने जिन 18 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। उनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, बिहार, पंजाब, झारखंड, ओडिशा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, असम, तेलंगाना शामिल हैं।

    दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
    दिल्ली(2 नवंबर-तूफानी बरिश का अलर्ट): मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज 2 नवंबर को आंधी के साथ बारिश की चेतावनी है। 30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने का अनुमान है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
    राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम
    राजस्थान(2 नवंबर-तूफानी बारिश की चेतावनी): बूंदी, सीकर, जैसलमेर, भरतपुर, बीकानेर, झुंझुनू, टोंक, धौलपुर और चुरू में तूफानी बारिश का अलर्ट है। 80 की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। जयपुर में आज यानी 2 नवंबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा ।
    जम्मू-कश्मीर में आज कैसा रहेगा मौसम
    जम्मू-कश्मीर(2 नवंबर-तेज बारिश का अलर्ट): बांदीपोरा, रियासी, अनंतनाग, दिनाजपुर, गांदरबल, किश्तवाड़, रियासी, रामबन, राजौरी और बारामूला में भीषण बारिश की चेतावनी है। 40 से 50 Kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। श्रीनगर में आज 2 नवंबर को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
    उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
    यूपी(2 नवंबर-तूफानी बारिश की चेतावनी): इटावा, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, हरदोई, उन्नाव, देवरिया, गौतमबुद्ध नगर, आजमगढ़, रायबरेली, अयोध्या और आगरा में भारी बारिश की चेतावनी है। लखनऊ में आज यानी 2 नवंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 80 की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
    मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
    मध्य प्रदेश(2 नवंबर-तेज आंधी का अलर्ट): उज्जैन, देवास, इंदौर, दमोह, बैतूल, छिंदवाड़ा, रायसेन, खंडवा, खरगौन, सिंगरौली, छतपुर और कटनी में आंधी-बारिश का अलर्ट है। भोपाल में 2 नवंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
    पश्चिम बंगाल में आज कैसा रहेगा मौसम
    पश्चिम बंगाल(2 नवंबर-तेज आंधी चलेगी): दार्जिलिंग, दुर्गापुर, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, नादिया, हावड़ा, पुरुलिया और बीरभूम में भीषण बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 80 की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी है। कोलकाता में आज 2 नवंबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
    बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
    बिहार(2 नवंबर-तूफानी बारिश का अलर्ट): बेगूसराय, किशनगंज, पूर्णिया, वैशाली, भोजपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा और किशनगंज में भारी बारिश की चेतावनी है। पटना में आज यानी 2 नवंबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर नूतन चर्चा को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    Related Stories

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement