• Latest News
  • विधायक खरीद फरोख्त मामले में बीमा भारती समेत 4 से होगी पूछताछ EOU ने भेजा नोटिस

    पिछले साल राजग सरकार के विश्वासमत से पहले दस-दस करोड़ रुपये का प्रलोभन देकर जदयू विधायकों को महागठबंधन के पाले में लाने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने जांच तेज कर दी है। इस मामले में ईओयू ने पूर्व विधायक बीमा भारती समेत चार लोगों को नोटिस जारी कर 21 जुलाई 2025 को


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    पिछले साल राजग सरकार के विश्वासमत से पहले दस-दस करोड़ रुपये का प्रलोभन देकर जदयू विधायकों को महागठबंधन के पाले में लाने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने जांच तेज कर दी है।

    इस मामले में ईओयू ने पूर्व विधायक बीमा भारती समेत चार लोगों को नोटिस जारी कर 21 जुलाई 2025 को पूछताछ के लिए बुलाया है। इस मामले में पिछले साल 11 फरवरी को पटना के कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

    Bima Bharti

     

    EOU के अनुसार, कांड के अनुसंधान में साक्ष्य संग्रहण और बयान अंकित करने के लिए चार लोगों को नोटिस दिया गया है। इनमें रूपौली की पूर्व विधायक बीमा भारती के साथ औरंगाबाद के प्रमोद कुमार, वैशाली के संजय पटेल और सन्नी कुमार शामिल हैं। इन सभी से अलग-अलग पूछताछ कर मामले की जानकारी ली जाएगी। विधायक खरीद फरोख्त मामले में जदयू विधायक डा. संजीव की ओर से दर्ज प्राथमिकी में ई. सुनील कुमार पर अपने सहयोगियों के माध्यम से तत्कालीन विधायक बीमा भारती और दिलीप राय को डरा-धमकाकर अपहरण करने की शिकायत दर्ज कराई थी, ताकि दोनों महागठबंधन के पक्ष में मतदान करें।

    इसी मामले में EOU पूछताछ कर जानकारी जुटाएगी। इस मामले में पिछले माह EOU ने इंजीनियर सुनील को भी नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था।
    ईओयू सूत्रों के अनुसार, सुनील से मिली जानकारी और अन्य लोगों से पूछताछ के आधार पर बयान का सत्यापन कराया जाएगा। जल्द ही सुनील को दोबारा भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर नूतन चर्चा को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Abhishek Kumar Avatar
    Abhishek Kumar is the editor of Nutan Charcha News. Who has been working continuously in journalism for the last many years? Abhishek Kumar has worked in Doordarshan News, Radio TV News and Akash Vani Patna. I am currently publishing my news magazine since 2004 which is internationally famous in the field of politics.
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    Related Stories

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement