• Local News
  • पटना में दिल दहला देने वाला हत्याकांड: घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका के शव रेलवे ट्रैक पर 6 टुकड़ों में मिले

    Bihar Crime: पटना में शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड की बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया. दोनों के शव कुल 6 टुकड़ों में मिले हैं. मिली जानकारी के अनुसार दोनों के सिर, गर्दन और पैर अलग-अलग पड़े थे.  पुलिस का अनुमान है कि यह ऑनर किलिंग है. 6 सितंबर को घर से भागे थे


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    track 1682170287 1 2

    Bihar Crime: पटना में शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड की बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया. दोनों के शव कुल 6 टुकड़ों में मिले हैं. मिली जानकारी के अनुसार दोनों के सिर, गर्दन और पैर अलग-अलग पड़े थे.  पुलिस का अनुमान है कि यह ऑनर किलिंग है.

    6 सितंबर को घर से भागे थे दोनों

    मिली जानकारी के अनुसार लड़के का नाम सुबोध कुमार (19) है और वो श्रीरामपुर गांव का रहने वाला था. जबकि लड़की का नाम लवली कुमारी (16) है और वह छातीपुर गांव की रहने वाली थी. दोनों का गांव धनरूआ थाना इलाके में पड़ता है. दोनों के शव शुक्रवार को पटना-गया रेल खंड के पोठाही हॉल्ट के पास से बरामद किया गया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों 6 सितंबर को घर से भागे थे. लड़की के परिवार ने 7 सितंबर को थाने में उसके अपहरण की शिकायत की थी, जिसमें प्रेमी को भी आरोपी बनाया गया था.

    ऑनर किलिंग का अनुमान
    landscape9 1757663390 1

    इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मामला अफेयर का है. शुक्रवार सुबह फोन कर ट्रैक पर शव पड़े होने की जानकारी मिली थी. मौके पर पहुंचने पर ट्रैक के पास लड़के और लड़की के शव मिले. देखा गया कि दोनों की बॉडी कई टुकड़ों में बंटी हुई थी. शरीर पर हमले के भी निशान पाए गए हैं.

    पटना में किराए के मकान में रह रहे थे दोनों

    पुलिस के अनुसार 6 सितंबर को घर से भागने के बाद लड़का और लड़की पटना के रामकृष्ण नगर में किराए के घर में रह रहे थे. उसके बाद परिवार ने 7 सितंबर को केस दर्ज कराया था और इसके बाद से परिवार के लोग दोनों को ढूंढ रहे थे. प्राथमिक जांच में पता चला है कि 11 सितंबर को परिवार को रामकृष्ण नगर में दोनों के किराए के घर के एड्रेस की जानकारी मिली थी. रात में ही दोनों की हत्या कर शवों को ट्रैक पर फेंका गया.

    जांच में जुटी एफएसएल टीम
    aa arail 1728567567142 1

    आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद दोनों के शवों को यहां ट्रैक पर लाकर रख दिया गया होगा. मामला ऑनर किलिंग का लग रहा है. ट्रेन की चपेट में आने से बॉडी टुकड़ों में बंट गई है. दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है.

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर नूतन चर्चा को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Abhishek Kumar Avatar
    Abhishek Kumar is the editor of Nutan Charcha News. Who has been working continuously in journalism for the last many years? Abhishek Kumar has worked in Doordarshan News, Radio TV News and Akash Vani Patna. I am currently publishing my news magazine since 2004 which is internationally famous in the field of politics.
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    Related Stories

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement