• Latest News
  • PM मोदी का BRICS में बड़ा संदेश: “अपने संसाधनों को हथियार मत बनने दो”, चीन-अमेरिका पर अप्रत्यक्ष हमला

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान एक बड़ा और स्पष्ट संदेश दिया कि देशों को अपने संसाधनों को हथियार में तब्दील नहीं करना चाहिए। उन्होंने यह बात ऐसे समय में कही जब दुनिया में दो बड़ी शक्तियां—अमेरिका और चीन—खनिज और तकनीकी संसाधनों को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही हैं।


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान एक बड़ा और स्पष्ट संदेश दिया कि देशों को अपने संसाधनों को हथियार में तब्दील नहीं करना चाहिए। उन्होंने यह बात ऐसे समय में कही जब दुनिया में दो बड़ी शक्तियां—अमेरिका और चीन—खनिज और तकनीकी संसाधनों को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही हैं। मोदी ने कहा कि खनिज और तकनीकी आपूर्ति श्रृंखलाएं वैश्विक विकास और स्थिरता के लिए जरूरी हैं, और इनका दुरुपयोग वैश्विक व्यवस्था को कमजोर कर सकता है। उनका इशारा सीधा-सीधा चीन की तरफ था, जो अपने दुर्लभ खनिजों पर निर्यात नियंत्रण लगाकर वैश्विक व्यापार पर दबाव बना रहा है।

    मोदी ने ब्रिक्स देशों से अपील की कि वे इन आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुरक्षित, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने के लिए मिलकर काम करें। उनका कहना था कि जब किसी देश के पास किसी विशेष संसाधन पर एकाधिकार होता है, और वह उसे नियंत्रित करके वैश्विक स्तर पर वर्चस्व कायम करने की कोशिश करता है, तो यह विश्वसनीय साझेदारी के सिद्धांत के खिलाफ है।

    प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे तकनीकी क्षेत्रों में भी जवाबदेही जरूरी है। उन्होंने ‘AI Impact Summit’ का जिक्र किया, जो भारत में आयोजित किया जाएगा, जहां डिजिटल प्रामाणिकता और कंटेंट वेरिफिकेशन पर वैश्विक मानकों पर चर्चा होगी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर नूतन चर्चा को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Abhishek Kumar Avatar
    Abhishek Kumar is the editor of Nutan Charcha News. Who has been working continuously in journalism for the last many years? Abhishek Kumar has worked in Doordarshan News, Radio TV News and Akash Vani Patna. I am currently publishing my news magazine since 2004 which is internationally famous in the field of politics.
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    Related Stories

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement