• Latest News
  • बिहार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: चंदन मिश्रा केस में दो घायल, एक गिरफ्त में

    पटना और भोजपुर जिले में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब पुलिस और एसटीएफ ने मिलकर चंदन मिश्रा हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ मुठभेड़ को अंजाम दिया। यह मुठभेड़ सुबह करीब पांच बजे बिहिया-कटेया रोड के पास एक नदी किनारे हुई, जब पुलिस को जानकारी मिली कि हत्या कांड से जुड़े अपराधी वहां


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    पटना और भोजपुर जिले में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब पुलिस और एसटीएफ ने मिलकर चंदन मिश्रा हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ मुठभेड़ को अंजाम दिया। यह मुठभेड़ सुबह करीब पांच बजे बिहिया-कटेया रोड के पास एक नदी किनारे हुई, जब पुलिस को जानकारी मिली कि हत्या कांड से जुड़े अपराधी वहां छिपे हुए हैं। जैसे ही टीम वहां पहुंची, अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो अपराधी गोली लगने से घायल हो गए जबकि एक को पुलिस ने पकड़ लिया।

    chandan mishra murder case

    घायल आरोपियों की पहचान बलवंत कुमार सिंह और रविरंजन सिंह के रूप में हुई है। बलवंत बक्सर जिले के लीलाधरपुर परसिया का रहने वाला है जबकि रविरंजन भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के चकरही गांव का निवासी है। दोनों को इलाज के लिए पहले बिहिया अस्पताल और फिर वहां से रेफर कर दिया गया। इन दोनों के पास से दो पिस्टल, एक देशी कट्टा, दो मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

    तीसरे आरोपी अभिषेक कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बलवंत ही वो व्यक्ति था जिसने मुख्य आरोपी तौसीफ और उसके सहयोगियों को हत्या के लिए हथियार उपलब्ध कराए थे। बलवंत का कनेक्शन शेरू सिंह नामक अपराधी से भी है, जो इस वक्त पुरुलिया जेल में बंद है। बलवंत और तौसीफ के बीच लगातार संपर्क था और घटना के कुछ ही दिन पहले बलवंत ने तौसीफ को दस पिस्टल मुहैया कराई थीं।

    इस मुठभेड़ की नींव 17 जुलाई को हुई उस घटना से जुड़ी है जिसमें पटना के पारस अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा को दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया गया था। हमले के दौरान पांच लोग अस्पताल में घुसे और चंदन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। घटना के बाद पूरे बिहार में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने तौसीफ, निशु खान समेत चार मुख्य आरोपियों को कोलकाता से गिरफ्तार किया और तौसीफ को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है जबकि बाकी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

    Chandan Mishra Murder

    मामले की जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या की साजिश निशु खान के घर पर रची गई थी और तौसीफ ने ही चंदन मिश्रा की हत्या की पूरी योजना बनाई थी। चंदन मिश्रा के पिता ने शेरू सिंह के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि उसे एनकाउंटर में मार गिराया जाना चाहिए। इस बीच पुलिस लगातार अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है और बिहार एसटीएफ पूरे मामले को सुलझाने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रही है।

    इस मुठभेड़ ने न सिर्फ मामले में तेजी लाई है बल्कि यह भी दिखा दिया है कि बिहार पुलिस गैंगवार और संगठित अपराधों के खिलाफ अब सख्त रवैया अपना रही है। आने वाले दिनों में इस केस से जुड़े और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर नूतन चर्चा को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Abhishek Kumar Avatar
    Abhishek Kumar is the editor of Nutan Charcha News. Who has been working continuously in journalism for the last many years? Abhishek Kumar has worked in Doordarshan News, Radio TV News and Akash Vani Patna. I am currently publishing my news magazine since 2004 which is internationally famous in the field of politics.
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    Related Stories

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement