दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने 500 नई इलेकट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी, दिल्ली सरकार के एक साल पूरा होने पर जनता को बड़ी सौगात दी।
दिल्ली में भाजपा सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने के मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानीवासियों को आधुनिक परिवहन की बड़ी सौगात दी है। रामलीला मैदान में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में 500 नई इलेक्ट्रिक बसों और दिल्ली-पानीपत अंतरराज्यीय बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
सरकार के एक साल पूरा होने पर हुआ समारोह
भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने पर आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह, पीडब्लूडी मंत्री प्रवेश वर्मा और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने 2025 के विधानसभा चुनावों में विकास की अनदेखी को खत्म कर भाजपा पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में दिल्ली बुनियादी सुविधाओं जैसे पानी, सीवरेज और स्वास्थ्य के लिए तरस रही थी, लेकिन अब दिल्ली फिर से विकास के सपने देख रही है।
केजरीवाल पर तीखा हमला
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पुराने बयानों पर पलटवार करते हुए कहा, अहंकारी केजरीवाल कहते थे कि उन्हें हराने के लिए पुनर्जन्म लेना पड़ेगा। लेकिन दिल्ली की जनता ने इसी जन्म में और इसी रामलीला मैदान में भाजपा की सरकार बनाकर माहौल बदल दिया।ष् उन्होंने आगे कहा कि जनता ने यह साबित कर दिया है कि यदि वे किसी को प्यार से सत्ता के शिखर पर बैठा सकते हैं, तो उसे नीचे गिराना भी जानते हैं।









