• Bihar
  • भारत की जनगणना 2027

    प्रधान जनगणना अधिकारी-सह-जिलाधिकारी, पटना ने भारत की जनगणना, 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं आवास गणना) के अंतर्गत आज जयसे राज्य में प्रारंभ हुए स्व-गणना में भाग लिया तथा इसके माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर विश्व की सबसे बड़ी प्रशासनिक प्रक्रिया का पटना जिला में विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उप विकास


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रधान जनगणना अधिकारी-सह-जिलाधिकारी, पटना ने भारत की जनगणना, 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं आवास गणना) के अंतर्गत आज जयसे राज्य में प्रारंभ हुए स्व-गणना में भाग लिया तथा इसके माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर विश्व की सबसे बड़ी प्रशासनिक प्रक्रिया का पटना जिला में विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, पटना; जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी, पटना; जिला योजना पदाधिकारी, पटना; जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, पटना एवं अन्य भी उपस्थित थे।

    20 27

    जिलाधिकारी ने कहा कि स्व-गणना की प्रक्रिया काफ़ी सरल है। सरकार द्वारा जनहित में स्व-गणना (सेल्फ-एन्यूमरेशन) फ्लोचार्ट नागरिक प्रक्षेत्र (पब्लिक डोमेन) में जारी किया गया है। स्व-गणना संबंधी पोर्टल https://se.census.gov.in/ है। इसका अनुसरण कर कोई भी नागरिक सुविधाजनक ढंग से सरलतापूर्वक सेल्फ-एन्यूमरेशन कर सकते हैं। इसकी अवधि 17 अप्रैल से 01 मई, 2026 तक है। जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि आप स्व-गणना की प्रक्रिया में अवश्य भाग लें।

    जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना हमारे समृद्ध लोकतंत्र को आधार प्रदान करती है। इसके आंकड़े देश के विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रत्येक नागरिक जनगणना में सक्रिय रूप से भाग लें।जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना के पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं आवास गणना 2 मई, 2026 से 31 मई, 2026 के बीच होगा। इससे पहले 15 दिनों की विशेष सुविधा स्व-गणना की दी जा रही है। आप स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाईन भर सकते हैं। पटना समाहरणालय के अधिकारी एवं कर्मी भी वेब पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना कर रहे हैं।

    2 027

    ज़िलाधिकारी ने कहा कि जनगणना जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण एवं व्यापक प्रशासनिक कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, पटना द्वारा सभी तैयारियां की गई है। जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं नगर निकायों में चयनित प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण की पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाई जा रही है। इसके अंतर्गत घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करने की विधि, निर्धारित प्रपत्रों को सही ढंग से भरने के तरीके, तथा डेटा संकलन में पारदर्शिता एवं सटीकता बनाए रखने के उपायों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, डिजिटल माध्यमों के बढ़ते उपयोग को ध्यान में रखते हुए प्रतिभागियों को मोबाइल एवं अन्य डिजिटल उपकरणों के माध्यम से डेटा प्रविष्टि की भी जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण में यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक अपने दायित्वों को गंभीरता से समझें और कार्य के दौरान आवश्यक सावधानियों का पालन करें। इसमें नागरिकों से विनम्र व्यवहार, गोपनीयता बनाए रखना तथा सही एवं प्रामाणिक जानकारी प्राप्त करना प्रमुख बिंदु हैं।

    ज़िलाधिकारी ने स्पष्ट करते हुए कहा कि जनगणना के दौरान प्राप्त सभी जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी और इसका उपयोग केवल सरकारी योजनाओं एवं नीतियों के निर्माण में किया जाएगा। जिला जनगणना कोषांग, पटना द्वारा इस कार्य की सतत निगरानी की जा रही है।

    जिलाधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करें। जब भी प्रगणक उनके घर आएं, उन्हें सही एवं पूरी जानकारी दें, जिससे सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़ों का संकलन संभव हो सके। जनगणना के आंकड़े देश के विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण निर्धारक हैं, इसलिए इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

    जिलाधिकारी ने कहा कि यह जनगणना विशिष्ट एवं उल्लेखनीय है क्योंकि यह पहली ऐसी जनगणना है जिसमें जनगणना आँकड़ों का संग्रहण डिजिटल उपकरणों/माध्यमों से किया जाएगा। प्रगणकों द्वारा विशिष्ट मोबाईल एप्लिकेशन का प्रयोग करते हुए परिवारों से आँकड़ों का संग्रहण स्वयं के स्मार्टफोन पर किया जाएगा।

    जिला प्रशासन, पटना द्वारा जनगणना, 2027 के सफल क्रियान्वयन हेतु समयबद्ध एवं सुनियोजित तरीके से सभी तैयारियां की गई है। पटना जिला में कुल 46 चार्ज जनगणना अधिकारी; 12,071 प्रगणक; 2,031 पर्यवेक्षक एवं 222 फील्ड ट्रेनर प्रतिनियुक्त किए गए हैं जो जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने में सहायता प्रदान करेंगे। इसमें प्रधान जनगणना अधिकारी-सह-जिलाधिकारी, पटना के अधीन कुल चार्ज 40 है जिसमें 23 प्रखंड, 11 नगर परिषद, 05 नगर पंचायत एवं 01 छावनी परिषद, दानापुर शामिल है। 8,695 प्रगणक; 1,468 पर्यवेक्षक तथा 164 फील्ड ट्रेनर्स हैं। इसके अतिरिक्त प्रधान जनगणना अधिकारी-सह-नगर आयुक्त, पटना नगर निगम के अधीन 06 नगर अंचल चार्ज है जिसके सभी 75 वार्डों को 3,376 प्रगणक ब्लॉक में विभाजित कर प्रति प्रगणक ब्लॉक 1-1 प्रगणक (कुल 3,376 प्रगणक) नियुक्त किया गया है। इन 3,376 प्रगणकों की समीक्षा हेतु 563 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। फील्ड ट्रेनर्स की संख्या 58 है।……प्रधान जनगणना अधिकारी-सह-जिलाधिकारी, पटना

    जिलाधिकारी ने कहा कि पटना जिला में जनगणना कार्य के सुलभ एवं सफलतापूर्वक क्रियान्वयन हेतु 13-सदस्यीय जिला-स्तरीय जनगणना समन्वय समिति (डीएलसीसीसी) क्रियाशील है। साथ ही कार्यों के त्वरित गति से निष्पादन हेतु जिला जनगणना कोषांग भी सक्रिय है। पदाधिकारियों को भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त का कार्यालय, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निदेशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर नूतन चर्चा को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    Related Stories

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement