• Bihar
  • विजय सिन्हा सरकार नहीं, संगठन संभालेंगे

    बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार कब होगा, इसे लेकर अटकलें तेज हैं। साथ ही, मंत्रिमंडल में विजय कुमार सिन्हा की एंट्री होगी या नहीं, इस पर पार्टी कार्यालय से लेकर सोशल मीडिया तक सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार कब होगा, इसे लेकर अटकलें तेज हैं। साथ ही, मंत्रिमंडल में विजय कुमार सिन्हा की एंट्री होगी या नहीं, इस पर पार्टी कार्यालय से लेकर सोशल मीडिया तक सबसे ज्यादा चर्चा में रहे।

    बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार पर सबकी नजरें टिकी हैं। वर्तमान सरकार फिलहाल एक मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्रियों के सहारे चल रही है। सूत्रों के अनुसार, सम्राट चौधरी अपने मंत्रिमंडल में लगभग 30% पुराने चेहरों को बदल सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को मंत्रिमंडल की बजाय संगठन की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है, जबकि वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष को मंत्रिमंडल में शामिल कर विजय सिन्हा की जगह दी जा सकती है।

    सदन की नोकझोंक भी चर्चा में
    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पद संभालने पर विजय कुमार सिन्हा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि यह फैसला ‘कमांडर’ (पार्टी नेतृत्व) का है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। इसके साथ ही, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद सदन में उनके और विजय कुमार सिन्हा के बीच हुई नोकझोंक का एक वीडियो भी काफी चर्चा में है। यह वायरल वीडियो उस समय का बताया जा रहा है, जब सम्राट चौधरी पंचायती राज मंत्री थे और विजय कुमार सिन्हा विधानसभा अध्यक्ष के पद पर थे। वीडियो में बिहार विधानसभा के भीतर दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस और नोकझोंक देखी जा सकती है, जो एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है।
    बहुत व्याकुल नहीं होना है…
    वायरल वीडियो 17 मार्च 2021 का बताया जा रहा है। इसमें उस समय के मुख्यमंत्री कहते हुए सुनाई देते हैं, “बहुत व्याकुल नहीं होना है…।” इसके जवाब में तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने उनसे अपनी बात वापस लेने को कहा।

    यह नोकझोंक सवालों के ऑनलाइन जवाब देने के मुद्दे पर हुई बहस के दौरान सामने आई थी, जो उस समय काफी गरमा गई थी। अब राज्य की बदली हुई राजनीतिक परिस्थितियों के बीच यह पुराना वीडियो एक बार फिर चर्चा में आ गया है, जिसमें दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस देखी जा सकती है।


    जदयू नेता भी नहीं चाह रहे
    जनता दल (यूनाइटेड) के एक वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री भी विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने अपनी नाराजगी भी जाहिर कर दी है। बताया जा रहा है कि इसी के बाद पार्टी आलाकमान ने विजय कुमार सिन्हा को प्रदेश संगठन की कमान सौंपने पर विचार किया है। वहीं, वर्तमान में प्रदेश की जिम्मेदारी संभाल रहे संजय सरावगी को विजय सिन्हा की जगह मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर नूतन चर्चा को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    Related Stories

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement