• National
  • दिल्ली-एनसीआर ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ उतरे ड्राइवर्स

    ईधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर में ऑटो-टैक्सी ड्राइवर्स आज से हड़ताल शुरू कर दिया।ईंधन की बढ़ती कीमतों, पुराने किराया ढांचे और ऐप-आधारित कंपनियों के कारण हो रहे नुकसान का हवाला देते हुए दिल्ली-एनसीआर में ऑटो, टैक्सी, ट्रांसपोर्ट वाहनों और ऐप-आधारित कैब ड्राइवरों ने तीन दिन के हड़ताल का आह्वान किया है। ऑल इंडिया


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement


    ईधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर में ऑटो-टैक्सी ड्राइवर्स आज से हड़ताल शुरू कर दिया।ईंधन की बढ़ती कीमतों, पुराने किराया ढांचे और ऐप-आधारित कंपनियों के कारण हो रहे नुकसान का हवाला देते हुए दिल्ली-एनसीआर में ऑटो, टैक्सी, ट्रांसपोर्ट वाहनों और ऐप-आधारित कैब ड्राइवरों ने तीन दिन के हड़ताल का आह्वान किया है।

    ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस और दिल्ली चालक शक्ति यूनियन ने 21 से 23 मई तक हड़ताल की घोषणा की। एक कैब ड्राइवर ने न्यूज एजेंसी एआईएन से बातचीत में कहा कि सीएनजी और तेल की कीमतों में इतनी बढ़ोतरी है कि गरीब आदमी क्या करेगा? कैब ड्राइवर ने कहा कि पूरी रात काम करते हैं तब भी 500 रुपए नहीं बचा पाते.


    500 रुपये भी बचाना मुश्किल
    कैब ड्राइवर ने कहा कि तेल, सीएनजी का खर्च और गाड़ियों की किस्तों को निकाल दें तो पूरी रात काम करके भी 500 रुपये बचाने मुश्किल हो रहे हैं। 12 घंटे काम करने के बाद 500-600 रुपये के आसपास बचे हैं।

    19 मई को पेट्रोल 86 पैसे और डीजल 83 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। इससे पहले 15 मई को भी पेट्रोल और डीजल के दाम में 3 रुपये प्रति लीटर और सीएनजी में 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। सरकार ने उत्पाद शुल्क में कटौती और तेल कंपनियों को आयातित कच्चे तेल की लागत 100 डॉलर प्रति बैरल से अधिक होने के कारण हुए नुकसान की भरपाई करने के निर्देश देकर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि को 4.4 प्रतिशत तक सीमित रखा है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल पर 24,500 करोड़ रुपये की कम वसूली की भरपाई करके कीमतों को स्थिर रखा, जिसके बाद दोनों ईंधनों की कीमतों में दो किस्तों में 3.91 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई।


    30,000 करोड़ रुपये राजस्व का नुकसान
    एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकार को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कमी के कारण राजस्व हानि के रूप में 30,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि तेल कंपनियों को इन दोनों ईंधनों पर 24,500 करोड़ रुपए और घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी की कीमत स्थिर रखने पर 40,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर नूतन चर्चा को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Ankita Sharma Avatar
    Ankita Sharma पिछले एक वर्ष से सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। कंटेंट राइटिंग, वेब मैनेजमेंट और न्यूज़ एडिटिंग का अनुभव रखती हैं। वर्ष 2025 में पत्रकारिता की शुरुआत की और तब से डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कार्य कर रही हैं। खबरों को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने में विशेष रुचि रखती हैं। वर्तमान में Website Content Manager के पद पर Nutancharcha से जुड़ी हैं। राष्ट्रीय, सोशल, पॉलिटिकल और ट्रेंडिंग विषयों पर लेखन में विशेष दिलचस्पी है।
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    Related Stories

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement