• Latest News
  • कुख्यात कैलाश मंडल नेे गंगा में हथियार डाले

    बिहार में अपराधियों का राज है, यह कहना गलत नहीं होगा। आए दिन हत्या, अपहरण, बलात्कार, फिरौती, बैंक लूट, डकैती सहित अनेकों तरह के अपराधिक घटनाएं हो रही हैं, फिर भी सरकार कहती है, यहां सुुुशासन का राज्य है, अपराध मुक्त राज्य बना हुआ है।कैलाश मंडल, पिता- बिंदेश्वरी मंडल, को साक्षी मानकर। अपने माता पिता


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    बिहार में अपराधियों का राज है, यह कहना गलत नहीं होगा। आए दिन हत्या, अपहरण, बलात्कार, फिरौती, बैंक लूट, डकैती सहित अनेकों तरह के अपराधिक घटनाएं हो रही हैं, फिर भी सरकार कहती है, यहां सुुुशासन का राज्य है, अपराध मुक्त राज्य बना हुआ है।
    कैलाश मंडल, पिता- बिंदेश्वरी मंडल, को साक्षी मानकर।

    अपने माता पिता को साक्षी मानकर। अपने गुरुजनों को साक्षी मानकर। समस्त देवी और देवता को साक्षी मानकर। आज से, अभी से इस अस्त्र- शस्त्र का परित्याग करता हूं। गंगा तट पर बकायदा पंडित बुलाकर, हाथ में हथियार थामकर संकल्प लेने वाला ये कोई और नहीं, कुख्यात अपराधी कैलाश मंडल है। कैलाश मंडल ने अपने पूर्वजों के साथ माता- पिता को साक्षी मानकर हथियार का परित्याग किया और उसे गंगा में प्रवाहित कर दिया। साथ ही कभी अपराध करने और हथियार नहीं उठाने की कसम खाई। इस 50 सेकंड के वीडियो के आईने में बिहार में बदल चुकी प्रशासनिक व्यवस्था की तस्वीर को देख सकते हैं।


    हथियार गंगा में प्रवाहित
    भागलपुर के जयरामपेशा की दुनिया का एक शख्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसने बकायदा गंगा तट पर अपने हथियार को संकल्प के साथ छोड़ दिया है। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर फैल रहा है। लोगों का कहना है कि ये सम्राट राज का असर है। सम्राट चैधरी ने डीएम- एसपी की बैठक में कहा था कि पीड़ितों की तेरहवीं से पहले अपराधी की तस्वीर पर माला पहना दीजिए। पुलिस को स्पष्ट संदेश था। त्वरित एक्शन। इसका परिणाम ये हुआ कि हाल में बिहार में कई एनकाउंटर और हाफ एनकाउंटर हुए, जिससे अपराधियों में दहशत का माहौल है।


    सम्राट राज का असर!
    बिहार में अपराध और अपराधियों के प्रति सम्राट सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। इसके अलावा बिहार के तेज तर्रार अधिकारियों को फील्ड में पोस्टिंग देनी शुरू कर दी है। मगध रेंज के आईजी बने विकास वैभव ऐसे ही अधिकारियों में शामिल हैं, जिन्हें क्राइम का बड़ा दुश्मन माना जाता है। विकास वैभव ने अपने करियर में कई क्राइम के खात्मे का कई ऑपरेशन सफलतापूर्वक अंजाम दिया है।


    कौन है कैलाश मंडल?
    जानकारी के मुताबिक कैलाश मंडल पर हत्या, रंगदारी और कई संगीन मामलों का आरोप रहा है। हाल के दिनों में भागलपुर के सुल्तानगंज में हुए चर्चित पुलिस एनकाउंटर के बाद इलाके में अपराधियों के बीच दहशत का माहौल है। इसी एनकाउंटर में क्रिमिनल रामधनी यादव मारा गया था। बताया जा रहा है कि रामधनी पर हत्या, लूट और रंगदारी के कई मामले दर्ज थे। सूत्रों के मुताबिक रामधनी यादव के एनकाउंटर के बाद कई अपराधी भूमिगत हो गए हैं, जबकि कुछ अब खुले तौर पर अपराध छोड़ने की बात कर रहे हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर नूतन चर्चा को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Ankita Sharma Avatar
    Ankita Sharma पिछले एक वर्ष से सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। कंटेंट राइटिंग, वेब मैनेजमेंट और न्यूज़ एडिटिंग का अनुभव रखती हैं। वर्ष 2025 में पत्रकारिता की शुरुआत की और तब से डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कार्य कर रही हैं। खबरों को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने में विशेष रुचि रखती हैं। वर्तमान में Website Content Manager के पद पर Nutancharcha से जुड़ी हैं। राष्ट्रीय, सोशल, पॉलिटिकल और ट्रेंडिंग विषयों पर लेखन में विशेष दिलचस्पी है।
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    Related Stories

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement