• Bihar
  • भागलपुर पुलिस द्वारा 1200 पौधों का वृक्षारोपण किया

    विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भागलपुर पुलिस द्वारा 1200 पौधों का वृक्षारोपण किया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बीते कल को वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन मे तथा पुलिस अधीक्षक नगर, भागलपुर के पर्यवेक्षण में भागलपुर पुलिस द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भागलपुर पुलिस द्वारा 1200 पौधों का वृक्षारोपण किया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बीते कल को वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन मे तथा पुलिस अधीक्षक नगर, भागलपुर के पर्यवेक्षण में भागलपुर पुलिस द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर द्वारा पौधारोपण कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण मानव जीवन की आधारशिला है तथा इसके संरक्षण एवं संवर्धन की जिम्मेदारी समाज के प्रत्येक नागरिक की है। उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण एवं उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर, नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर, पुलिस के भागलपुर, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय परिसर, सभी अंचल निरीक्षक कार्यालय परिसर तथा जिले के सभी थाना परिसरों में पौधारोपण किया गया। इस अभियान के दौरान भागलपुर पुलिस द्वारा विभिन्न पुलिस प्रतिष्ठानों एवं परिसरों में कुल 1200 पौधों का सफलतापूर्वक रोपण किया गया। पुलिस अधीक्षक नगर, भागलपुर के पर्यवेक्षण में सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने कार्यालय एवं थाना परिसरों में वृक्षारोपण कार्यक्रम का संचालन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं समुचित देखभाल को सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक थाना एवं कार्यालय में एक-एक पुलिसकर्मी को नामित किया गया है। संबंधित कर्मी पौधों की नियमित देखभाल, सिंचाई एवं सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे, ताकि लगाए गए पौधे विकसित होकर पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य को साकार कर सके । भागलपुर पुलिस पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनो के संवर्धन तथा हरित भविष्य के निर्माण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य के साथ भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण एवं जनहित से जुड़े ऐसे जागरूकता एवं सहभागिता कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर नूतन चर्चा को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    Related Stories

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement