बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने राज्य की कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रशासनिक अमले में एक बड़ा फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी ताजा अधिसूचना के अनुसार भारतीय पुलिस सेवा के 27 और बिहार पुलिस सेवा के दो अधिकारियों का तब गृह विभाग के अवर सचिव दीपक कुमार के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश के तहत कई जिलों के पुलिस कप्तान, जिलों के ग्रामीण एसपी, पटना के नगर पुलिस अधीक्षक और विभिन्न सशस्त्र पुलिस बटालियनों के समादेष्टा बदल दिए गए हैं।
इस नए फेरबदल के तहत 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी कुमार गौतम को बेतिया का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। बांका के एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा का तबादला औरंगाबाद के एसपी के रूप में किया गया है।

इसी तरह खगड़िया के एसपी राकेश कुमार को अब बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 5 (पटना) का समादेष्टा नियुक्त किया गया है और उनकी जगह पटना के नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानू प्रताप सिंह को खगड़िया का नया एसपी बनाया गया है। कैमूर के एसपी हरिमोहन शुक्ला को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-7 (कटिहार) का समादेष्टा बनाया गया है. जबकि कटिहार के एसपी शिखर चौधरी को अब कैमर जिले की कमान सौंपी गई सौंपी गई है।
शेखपुरा के एसपी बलिराम कुमार चौधरी को विशेष शाखा (पटना) में एसपी (सुरक्षा) के पद पर तैनात किया गया है, और उनके स्थान पर सहरसा के एसपी हिमांशु को शेखपुरा का नया एसपी नियुक्त किया गया है। वहीं विशेष शाखा में तैनात एसपी (सुरक्षा) अमितेश कुमार को बांका जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। पश्चिमी चंपारण के एसपी शौर्य सुमन को प्रोन्नति देते हुए पूर्णिया का वरीय पुलिस अधीक्षक (एसपी) बनाया गया है, जबकि पूर्णिया की एसपी स्वीटी सहरावत को विशेष शाखा (पटना) में एसपी (जी) के पद पर भेजा गया है। औरंगाबाद के एसपी अम्बरीष राहुल को बिहार पुलिस अकादमी (राजगीर) में सहायक निदेशक के पद पर तैनात किया गया है।
बगहा के एसपी रामानंद कौशल का तबादला अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) में एसपी के पद पर किया गया है. और उनकी जगह बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-16 के समादेष्टा राजेश कुमार को बगहा का नया एसपी नियुक्त किया गया है। शिवहर के एसपी शुभांक मिश्रा को वैशाली का नया एसपी बनाया गया है, जबकि वैशाली के एसपी विक्रम सिहाग अब सहरसा के नए एसपी होंग।
बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-10 के समादेष्टा चंद्र प्रकाश को बिहार पुलिस अकादमी (राजगीर) में सहायक निदेशक बनाया गया है, साथ ही उन्हें साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई (पटना) के एसपी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। जहानाबाद के एसपी अपराजित लोहान को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-16 (पटना) का समादेष्टा बनाया गया है, और उनकी जगह पटना के नगर पुलिस अधीक्षक (गयाजी) कोटा किरण कुमार को जहानाबाद का नया एसपी नियुक्त किया गया है।
राजधानी पटना और अन्य बड़े शहरों की कप्तानी में भी युवा अधिकारियों को मौका दिया गया है। पटना के नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) परिचय कुमार को कटिहार का नया एसपी बनाया गया है, और उनके स्थान पर हिलसा (नालंदा) की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलजा को पटना का नया नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) नियुक्त किया गया है। मुंगेर के तारापुर केअनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संकेत कुमार को पटना का नया नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बनाया गया है।
भागलपुर के नगर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह को शिवहर का नया एसपी नियुक्त किया गया है, जबकि रोहतास के डिहरी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अतुलेश झा को भागलपुर का नया नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। पटना सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिनव को गया का नया नगर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। पटना में विधि-व्यवस्था की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिव्यांजली जायसवाल को गयाजी का नया ग्रामीण एसपी बनाया गया है, जबकि खगड़िया के गोगरी की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी साक्षी कुमारी को दरभंगा का नया ग्रामीण एसपी नियुक्त किया गया है।
बिहार पुलिस सेवा के अधिकारियों की बात करें तो. बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-10 (पटना) की समादेष्टा ममता कल्याणी को पटना का नया नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) बनाया गया है। वहीं अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक मनोज राम को नाथनगर स्थित सिपाही प्रशिक्षण विद्यालय का नया प्राचार्य नियुक्त किया गया है।









