देश की यूनिवर्सिटीज में ग्रेजुएशन कोर्सेज में दाखिले अब सीयूईटी यूजी स्कोर कार्ड के आधार पर मिलते हैं। यूनिवर्सिटीज ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) से सीयूईटी का रिजल्ट जल्द से जल्द जारी करने की अपील की है। एनटीए एक ओर जहां 21 जून को मेडिकल री- एग्जाम की तैयारी कर रहा है, वहीं साथ ही साथ सीयूईटी के रिजल्ट की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है। इसी हफ्ते के आखिर तक रिजल्ट आ सकता है। 21 जून रविवार को मेडिकल एंट्रेंस का दोबारा एग्जाम होना है और इससे पहले सीयूईटी- यूजी का रिजल्ट भी घोषित किया जा सकता है।
सीयूईटी रिजल्ट के बाद एडमिशन शुरू
सीयूईटी यूजी की परीक्षा बीते 7 जून को खत्म हो चुकी है। सीयूईटी रिजल्ट के बाद ही दिल्ली यूनिवर्सिटी समेत देश की बड़े संस्थानों में ग्रेजुएशन कोर्सेज में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होती है। 2025 में जुलाई में रिजल्ट आया था, जिसके बाद कई बड़ी यूनिवर्सिटीज ने सवाल उठाए थे कि रिजल्ट में देरी क्यों हो रही है? अगर रिजल्ट जल्दी आता है तो इसका फायदा छात्रों को ही मिलेगा क्योंकि उनके पास काफी विकल्प रहेंगे। सीयूईटी स्कोर के आधार पर इस बार कुल 243 यूनिवर्सिटीज के ग्रेजुएशन कोर्सेज में सीयूईटी स्कोर से दाखिला होगा, जिसमें सबसे ज्यादा 120 प्राइवेट यूनिवर्सिटीज हैं।
सेंट्रल यूनिवर्सिटी में भी मिलेगा दाखिला
सभी 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में भी सीयूईटी के आधार पर ही एडमिशन होगा। वहीं ऐसी यूनिवर्सिटीज भी हैं, जहां पर सीटें खाली रहने पर सीयूईटी स्कोर के आधार पर एडमिशन होता है। प्रो. गुलशन का कहना है कि सीयूईटी का रिजल्ट इस बार जल्दी आने की पूरी उम्मीद है।
नीट यूजी से पहले सीयूईटी यूजी रिजल्ट?
सीयूईटी रिजल्ट पर बहुत तेजी से काम चल रहा है। एजेंसी चाहती है कि नीट यूजी रीएग्जाम से पहले सीयूईटी का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। हालांकि सीयूईटी में बहुत सारे सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन होते है। नीट- यूजी के बाद सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन सीयूईटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए ही होते हैं। सीयूईटी की परीक्षा इस बार 37 विषयों के लिए हुई जिसमें 13 लैंग्वेज, एक जनरल ऐप्टीट्यूट टेस्ट और 23 डोमेन सब्जेक्ट, इंजिनियरिंग की परीक्षा का नतीजा आ चुका है और अब जोसा की काउंसलिंग भी शुरू हो चुकी है। इंजिनियरिंग के छात्र अब दाखिला ले रहे हैं, वहीं ऐसे छात्र भी हैं, जो अभी सीयूईटी रिजल्ट के बाद फाइनल कॉल लेंगे।
सीयूईटी का रिजल्ट तय समय से पहले
देश की यूनिवर्सिटीज में ग्रेजुएशन कोर्सेज में दाखिले अब सीयूईटी यूजी स्कोर कार्ड के आधार पर मिलते हैं। यूनिवर्सिटीज ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) से सीयूईटी का रिजल्ट जल्द से जल्द जारी करने की अपील की है। एनटीए एक ओर जहां 21 जून को मेडिकल री- एग्जाम की तैयारी कर रहा है, वहीं साथ ही
728 x 90
Advertisement
728 x 90
Advertisement
300 x 250
Advertisement
728 x 90
Advertisement
728 x 90
Advertisement
300 x 250
Advertisement
प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर नूतन चर्चा को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।
Support us
ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
728 x 90
Advertisement
728 x 90
Advertisement
300 x 250
Advertisement
Related Stories
728 x 90
Advertisement
728 x 90
Advertisement
300 x 250
Advertisement









