लोकसभा में स्थायी समिति ने कई रिपोर्ट पेश की गई। ग्रामीण विकास और पंचायती राज पर स्थायी समिति की 37वीं, 38वीं, 39वीं, 40वीं और 41वीं रिपोर्ट की प्रतियां पेश की गई। लोकसभा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि ग्रामीण विकास और पंचायती राज पर स्थायी समिति की पांच रिपोर्ट जिनमें 37वीं, 38वीं, 39वीं, 40वीं और 41वीं रिपोर्ट की प्रतियां पेश की गई। 11 अगस्त, 2026 को लोकसभा में निम्नलिखित विषयों पर पेश किया गया।
- ग्रामीण विकास मंत्रालय के ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित ‘अनुदान की मांग (2026-27)’ पर 25वीं रिपोर्ट पर (एटीआर) कार्रवाई रिपोर्ट पेश की गई।
- ग्रामीण विकास मंत्रालय के भूमि संसाधन विभाग से संबंधित ‘अनुदान की मांग (2026-27)’ पर 26वीं रिपोर्ट पर (एटीआर) कार्रवाई रिपोर्ट पेश की गई।
- पंचायती राज मंत्रालय से संबंधित ‘अनुदान की मांग (2026-27)’ पर 27वीं रिपोर्ट पर (एटीआर) कार्रवाई रिपोर्ट सामने आयी।
- ग्रामीण विकास मंत्रालय के ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित ‘ग्रामीण कौशल और प्रवास-दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थानों का प्रभाव अध्ययन’ शामिल हैं।
- ग्रामीण विकास मंत्रालय के भूमि संसाधन विभाग से संबंधित ‘डिजिटल इंडिया भूमि रिकॉर्ड आधुनिकीकरण कार्यक्रम का कार्यान्वयन’ शामिल हैं। कुल रिपोर्ट 87 पेज की है।









