• Bihar
  • स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति बाबू देवशरण सिंह को 126 वीं जयंती पर नमन: सभापति

    बिहार विधान परिषद के माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति क्रांतिकारी बाबू देवशरण सिंह की 126 वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर माननीय सभापति ने कहा कि स्वर्गीय


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    बिहार विधान परिषद के माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति क्रांतिकारी बाबू देवशरण सिंह की 126 वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

    इस अवसर पर माननीय सभापति ने कहा कि स्वर्गीय देवशरण बाबू स्वतंत्रता आंदोलन के कर्मठ सेनानी, जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के सजग प्रहरी थे। बिहार विधान परिषद के सभापति के रूप में उन्होंने सदन की गरिमा, संसदीय परंपराओं और जनहित के मुद्दों को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका जीवन और कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके योगदान को बिहार की राजनीतिक एवं सामाजिक विरासत में सदैव स्मरण किया जाएगा।

    श्रद्धांजलि कार्यक्रम के आयोजन में बिहार विधान परिषद के मुख्य सचेतक एवं स्वर्गीय देवशरण सिंह के पौत्र श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी की मुख्य भूमिका थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार विधान परिषद के माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने की, जबकि संचालन परिषद के उपसभापति प्रो. डॉ. राम वचन राय ने किया।

    कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) श्री सैयद अता हसनैन, मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी एवं श्री विजेंद्र प्रसाद यादव, बिहार विधान परिषद के उपसभापति प्रो. (डॉ.) राम वचन राय, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष श्री प्रेम कुमार, उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र नारायण यादव, लोकसभा सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार, माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के सचेतक श्री नीरज कुमार, श्रीमती रीना देवी तथा सदस्या श्रीमती शीला पंडित सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्यजनों ने स्वर्गीय देवसरन सिंह जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए उनके प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके आदर्शों और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर नूतन चर्चा को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    Related Stories

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement