• National
  • पी.ए. संगमा को लोकसभा अध्यक्ष ने श्रद्धांजलि दी

    लोक सभा अध्यक्ष, ओम बिड़़ला ने एक सितम्ंबर को पूर्व लोक सभा अध्यक्ष, पी.ए. संगमा की जयंती के अवसर पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।इस अवसर पर राज्य सभा के उपसभापति, हरिवंशय संसद सदस्यों, पूर्व सदस्यों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी स्वर्गीय संगमा को पुष्पांजलि अर्पित की।


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    लोक सभा अध्यक्ष, ओम बिड़़ला ने एक सितम्ंबर को पूर्व लोक सभा अध्यक्ष, पी.ए. संगमा की जयंती के अवसर पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
    इस अवसर पर राज्य सभा के उपसभापति, हरिवंशय संसद सदस्यों, पूर्व सदस्यों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी स्वर्गीय संगमा को पुष्पांजलि अर्पित की। लोक सभा के महासचिव, उत्पल कुमार सिंह, राज्य सभा के महासचिव, पी.सी. मोदी तथा लोक सभा और राज्य सभा सचिवालयों के अधिकारियों ने भी संगमा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
    स्वर्गीय संगमा मेघालय के एक सुविख्यात सांसद, प्रशासक और नेता थे जिन्होंने सार्वजनिक जीवन और पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया । 1977 में संसद में प्रवेश करने के बाद उन्होंने विभिन्न मंत्रालयों‘-विभागों में केन्द्रीय मंत्री और मेघालय के मुख्य मंत्री के रूप में कार्य किया। वर्ष 1996 में उन्हें सर्वसम्मति से 11वीं लोक सभा के अध्यक्ष पद के लिए चुना गया और वह विपक्ष के पहले ऐसे सदस्य बने जिन्होंने इस कार्यभार को संभाला। अध्यक्ष के रूप में, संसदीय नियमों के ज्ञान, सदन की गरिमा एवं सुचारू संचालन के प्रति प्रतिबद्धता, और संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करने के प्रयासों के लिए उनका व्यापक रूप से सम्मान किया जाता था। उन्होंने विधानमंडलों में महिलाओं के अधिक प्रतिनिधित्व को बढ़ावा देने और अंतर-संसदीय संबंधों को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वर्गीय संगमा नौ बार लोक सभा के सदस्य रहे और पूर्वोत्तर क्षेत्र, विशेष रूप से जनजातीय और वंचित समुदायों के उत्थान से गहराई से जुड़े रहे । श्रमिक वर्ग तथा उपेक्षित वर्गों के कल्याण में उनके योगदान के लिए उनकी व्यापक रूप से सराहना की गई। संगमा का निधन 4 मार्च 2016 को नई दिल्ली में हुआ।
    स्वर्गीय संगमा का चित्र विजेंद्र शर्मा द्वारा तैयार किया गया । इसे संविधान सदन की बाहरी लॉबी में लगाया गया है और इसका अनावरण भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति, प्रणब मुखर्जी ने 10 फरवरी 2014 को किया था।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर नूतन चर्चा को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    Related Stories

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement