राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कि वेनेजुएला के साथ उनकी तेल डील से गैस की कीमतें तेजी से कम होंगी, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि इसमें कितना समय लगेगा, इस बारे में अभी कुछ पक्का नहीं कहा जा सकता।
ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए राष्ट्रपति ने माना कि वेनेजुएला के साथ उनकी नई तेल डील का गैस की कीमतों पर असर दिखने में थोड़ा समय लग सकता है। उन्होंने पहले कहा था कि इस डील की वजह से अमेरिकियों को कम कीमतें चुकानी होंगी। यह डील ऐसे समय में हुई है जब ईरान युद्ध के कारण तेल की कीमतें बढ़ रही हैं।
उन्होंने 31 अगस्त को ओवल ऑफिस में पत्रकारों से कहा, आखिरकार कीमतें कम होंगी ही। अब, क्या ऐसा चुनाव से पहले होगा? मैं यह नहीं बता सकता।
जब उनसे उन एनालिस्ट्स के बारे में पूछा गया जिनका कहना है कि असर दिखने में कई साल लग सकते हैं, तो ट्रंप ने कहा कि यह तेजी से होगा। उन्होंने कहा, अगर इसमें दो साल लगते हैं, तो आप जानते हैं, यह बहुत कम समय है।
क्या है डील
वेनेजुएला में डेल्सी रोड्रिग्ज सरकार ने बयान में बताया कि ये ऐतिहासिक समझौता 17 तेल क्षेत्रों में विकास से जुड़ा है। जिनमें 65 अरब तेल की प्रमाणित क्षमता मौजूद है। डील में वेनेजुएला के तेल उद्योग में लगभग 100 अरब डॉलर का भारी निवेश आने की उम्मीद है।
ट्रंप ने ये समझौता ऐसे समय में किया है जब देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने का भारी दबाव है। ईरान के साथ चल रहे युद्ध की वजह से हार्मुज जलडमरूमध्य से होने वाली तेल आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है, जहां से युद्ध पूर्व दुनिया का लगभग 20 प्रतिशत पेट्रोलियम गुजरता था।









