देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी क्रीड़ा प्रकोष्ठ, बिहार प्रदेश द्वारा सेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ, बिहार प्रदेश के प्रदेश संयोजक श्री सतीश राजू श्रीवास्तव के नेतृत्व में मुर्गी बगीचा, स्लम बस्ती, फ्रेजर रोड, पटना में जरूरतमंद लोगों के बीच सहभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा, सहयोग और समाज के जरूरतमंद वर्गों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देना रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर अतिथि बिहार भाजपा के निवर्तमान महामंत्री राजेश वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से मनाना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सहयोग पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।
माननीय प्रधानमंत्री जी की सोच थी समाज के अंतिम पायदान तक पार्टी के कार्यकर्ता को जाना चाहिए उसी क्रम में भाजपा क्रीडा प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश ने सराहनीय एवं अतुलनीय कार्य किया उन्होंने सलाम बस्ती के जरूरतमंद लोगों के बीच जाकर सहभोज का आयोजन किया है ।
उक्त अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक मुकेश पासवान, राजीव रंजन यादव, विकास कुमार गोल्डी, कंचन कुमारी, कोषाध्यक्ष विकास सिंह, सह कोषाध्यक्ष रमेश गुप्ता, संयोजक आईटी सेल मोहित श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रभारी डॉ अभिराम शर्मा, शंकर गुप्ता, पटना महानगर के संयोजक अजय कुमार मुन्ना, डॉ रवि, अखिलेश कुमार लुलन, संजीव कुमार, शंभू पासवान, सुखलाल मार्डी, राजेश कुमार,उपस्थित रहे।
(सतीश कुमार श्रीवास्तव “राजू”)
प्रदेश संयोजक
भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ, बिहार प्रदेश
मोबाइल : 9334683506









