ईशा यादव
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डाॅनाल ट्रंप के सामने दंडवत करने का फैसला किया, यह आरोप लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने लगाया है। यूपीआई शुल्क को लेकर राहुल गांधी ने हमला किया। कांग्रेस ने यूपीआई से जुड़े इस फैसले को भारत पर बढ़ते अमेरिकी दबाव से जोड़कर देखा है। पार्टी का कहना है कि अमेरिका भारत पर यूपीआई के लिए शून्य मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) व्यवस्था में बदलाव करने की मांग समेत कई तरह का दबाव बना रहा है।









