ईशा यादव
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के ब्रीक्स की बैठक में शामिल न होने के बाद झारखंड का पावर प्लांट बंद किया गया, यह आरोप बीएनपी नेता ने लगाया। झारखंड स्थित अडानी पावर के गोड्डा प्लांट की एक यूनिट, जो बांग्लादेश को बिजली की आपूर्ति करती है, पिछले सप्ताह बॉयलर में आई खराबी के कारण बंद करनी पड़ी थी। प्रधानमंत्री तारिक रहमान की पार्टी बीएनपी के कार्यवाहक महासचिव रूहुल कबीर रिजवी ने आरोप लगाया है कि इस यूनिट के बंद होने का संबंध बांग्लादेशी नेता के नई दिल्ली में हुए ब्रीक्स शिखर सम्मेलन में शामिल न होने से था।









