दीपावली और छठ के दौरान दिल्ली समेत अन्य बड़े शहरो से आने वाली नियमित ट्रेनों की सीटे फुल हो चुकी है। तेजस राजधानी , सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस सहित अन्य नियमित ट्रेनों में वेटिंग टिकट मिल रहा है। उन शहरों में काम करने वाले लोगो को पुजा में घर आना मुश्किल हो गया है। वैसे केंद्र और राज्य सरकार द्वारा स्पेशल ट्रेनों और बसों का परिचालन किया जा रहा है।
दिल्ली, हरियाणा ,यूपी , झारखंड , पंजाब सहित अन्य राज्यो से बिहार के लिए करीब 150 बसों का परिचालन किया जा रहा है। पटना शहर से ही करीब 50 बसे चलाई जा रही है। इनमे अभी करीब 30 फीसदी सीटे खली जा रही है। वही रेलवे की तरफ से स्पेशल ट्रेनों का परिचालन 6 अक्टूबर से शुरू क्र दिया गया है। अभी तक प्रदेश में करीब 500 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई है। दानापुर रेलमंडल से 200 ट्रेने गुजरेंगी। स्पेशल ट्रेनों में अभी सीटे उपलब्द है।
बस में 40 फीसदी कम किराया
स्पेशल बस से सफर करने पर यात्रियों को 30 से 40 फीसदी तक किराया कम लग रहा है। किराया पर सरकार सब्सिडी से रही है। मसलन-अगर किराया 1,527 रूपये है तो यात्री 1,133 रुपये देंगे और सरकार 394 रूपये की सब्सिडी देगी। कोलकाता- पटना रुट पर बसें शाम 6 बजे , रात 7:30 बजे और रात 8:30 बजे उपलब्ध होगी। गाजियाबाद से पटना के लिए नॉन एसी सीटर बस दोपहर 2 बजे और पटना से गाजियाबाद के लिए शाम 4 बजे रवाना होगी।









