लोकतंत्र के लिए सवाल पूछना जरूरी है, लेकिन सवाल विकास के लिए होने चाहिए, बाधा डालने के लिए नहीं यह बात उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कहीं।
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में तीसरी अरुण जेटली मेमोरियल डिबेट के विजेताओं को पुरस्कार दिए जाने वाले समारोह में कहीं। अरुण जेटली के नाम पर डिबेट का आयोजन उनकी विरासत के लिए एक उचित सम्मान है। एआई की चुनौतियों को अवसरों में बदला जा सकता है, राज्यसभा आठवीं अनुसूची की सभी भाषाओं में एआई-आधारित अनुवाद की दिशा में काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि एल्गोरिदम को कभी भी अपनी बुद्धि का विकल्प न बनने दें। इंसानी रचनात्मकता की जगह एआई कभी नहीं ले सकता। दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में तीसरी अरुण जेटली मेमोरियल डिबेट के पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए उप-राष्ट्रपति ने कहा कि सवाल पूछना लोकतंत्र का एक जरूरी स्तंभ है।
उन्होंने कहा, सवाल पूछे बिना लोकतंत्र नहीं हो सकता। लेकिन सवाल वहीं पूछे जाने चाहिए जहाँ जरूरत हो, सवाल बाधा डालने के लिए नहीं, बल्कि विकास के लिए होने चाहिए। छात्रों से स्वतंत्र सोच अपनाने का आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि किसी का भी समर्थन करने से पहले, आपको यह सोचना चाहिए कि क्या इससे समाज और देश का भला होगा। अगर आपकी सोच ऐसी होगी, तो भारत 2047 से पहले ही एक विकसित देश बन जाएगा।
आरसीसी को 100 साल पूरे होने पर बधाई देते हुए उप-राष्ट्रपति, जो दिल्ली विश्वविद्यालय के चांसलर भी हैं, ने कहा कि एक सदी सिर्फ समय का पैमाना नहीं है, यह चरित्र का पैमाना है।
उन्होंने कहा कि संस्थान तब टिके रहते हैं जब वे अपने मूल्यों से जुड़े रहते हैं और साथ ही लगातार खुद को नया करते रहते हैं, बदलते समय के अनुसार ढलते हैं और भविष्य के लिए तैयारी करते हैं।
अरुण जेटली को एसआरसीसी का एक प्रतिष्ठित पूर्व छात्र, राजनीतिक नेता, आयोजक और बेहतरीन वक्ता बताते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि उनमें कानूनी समझ, राजनीतिक सूझबूझ, आर्थिक दृष्टिकोण और असाधारण बातचीत कौशल का दुर्लभ संगम था।
उन्होंने कहा, असहमति से बचकर लोकतंत्र मजबूत नहीं होता। लोकतंत्र तब मजबूत होता है जब तर्क, सबूत और बातचीत के जरिए असहमति पर चर्चा की जाती है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान जेटली के साथ अपनी बातचीत को याद करते हुए, उपराष्ट्रपति ने देश के निर्माण में उनकी कई अहम भूमिकाओं का जिक्र किया, जिनमें केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री के तौर पर उनका योगदान शामिल है।
उन्होंन जीएसटीे इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड, टैक्स और फिस्कल रिफॉर्म्स जैसे बड़े सुधारों और भारत के फाइनेंशियल और इकोनॉमिक ढांचे को मजबूत करने वाले उपायों में जेटली की भूमिका का जिक्र किया। उन्होंने फाइनेंशियल इन्क्लूजन (वित्तीय समावेशन) में भी उनके योगदान को रेखांकित किया।
उन्होंने कहा कि इस महान व्यक्ति के लिए बहस से बेहतर श्रद्धांजलि क्या हो सकती है और एक बौद्धिक मंच के जरिए अपने प्रतिष्ठित पूर्व छात्र को याद करने के लिए एसआरसीसी की सराहना की।
उपराष्ट्रपति ने जोर दिया कि लोकतांत्रिक बातचीत के लिए अभिव्यक्ति की आजादी, विरोधी विचारों का सम्मान, सबूतों पर आधारित तर्क और संसदीय व्यवहार की जरूरत होती है।
उन्होंने बहस के लिए समकालीन मुद्दों को चुनने के लिए आयोजकों की सराहना की, जिनमें राइट टू डिस्कनेक्ट (काम के समय के बाद संपर्क से दूर रहने का अधिकार), यूनिवर्सल बेसिक इनकम, कॉर्पोरेट गवर्नेंस में कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व और विकसित भारत /2047 के लिए ह्यूमन कैपिटल जैसे विषय शामिल थे।
सोशल मीडिया, एल्गोरिदम, तुरंत प्रतिक्रिया और शॉर्ट-फॉर्म कंटेंट वाले आज के सूचना माहौल का जिक्र करते हुए, उन्होंने तर्कसंगत और जिम्मेदार सार्वजनिक बातचीत के महत्व पर जोर दिया।
उन्होंने सभी प्रतिभागियों और पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और कहा कि उन्होंने बौद्धिक जुड़ाव और शब्दों की ताकत का प्रदर्शन किया है। छात्रों से लगातार खुद को ढालने और सीखते रहने का आग्रह करते हुए, उपराष्ट्रपति ने याद दिलाया कि कैसे कंप्यूटर, जिन्हें कभी कई लोग नौकरियों के लिए खतरा मानते थे, आखिरकार भारत के आईटी सेक्टर में विकास के मुख्य चालक बन गए।
उन्होंने कहा, एआई हमारे सामने चुनौतियां पेश कर रहा है, लेकिन हम एआई की चुनौतियों को अवसरों में बदल सकते हैं।
भारत जैसे विविधतापूर्ण देश में चुनौतियों से निपटने के लिए एआई की क्षमता को रेखांकित करते हुए, उन्होंने रियल-टाइम भाषा अनुवाद का एक महत्वपूर्ण उदाहरण दिया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि राज्यसभा आठवीं अनुसूची में शामिल सभी भाषाओं में एआई सक्षम अनुवाद शुरू करने की दिशा में काम कर रही है।
साथ ही, उन्होंने छात्रों को आगाह किया कभी भी एल्गोरिदम को अपनी बुद्धि का विकल्प न बनने दें। मानवीय रचनात्मकता की जगह ।प् कभी नहीं ले सकता।
अपनी बात खत्म करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि एसआरसीसी की शताब्दी सभी को यह याद दिलाती है कि संस्थान तब महान बनते हैं जब हर पीढ़ी उन्हें उस स्थिति से बेहतर बनाती है जिसमें उन्हें वे मिले थे। उपराष्ट्रपति ने तीसरे अरुण जेटली मेमोरियल डिबेट के विजेताओं को पुरस्कार दिए और सभी प्रतिभागियों की सोच-समझकर दी गई दलीलों और समकालीन मुद्दों पर उत्साहपूर्ण भागीदारी के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने एसआरसीसी के जाने-माने पूर्व छात्रों को भी अलग-अलग क्षेत्रों में उनकी शानदार उपलब्धियों और योगदान के लिए सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उनकी ये उपलब्धियां संस्थान की बेहतरीन विरासत और नेतृत्व की परंपरा को दर्शाती हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह, एसआरसीसी की गवर्निंग बॉडी के चेयरमैन श्री अजय एस. श्रीराम, एसआरसीसी की प्रिंसिपल प्रो. सिमरित कौर और श्रीमती संगीता जेटली, इस मौके पर स्वर्गीय अरुण जेटली की पत्नी के अलावा जाने-माने फैकल्टी सदस्य, पूर्व छात्र और विद्यार्थी मौजूद थे।
लोकतंत्र के लिए सवाल पूछना जरूरी है – उपराष्ट्रपति
लोकतंत्र के लिए सवाल पूछना जरूरी है, लेकिन सवाल विकास के लिए होने चाहिए, बाधा डालने के लिए नहीं यह बात उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कहीं।उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में तीसरी अरुण जेटली मेमोरियल डिबेट के विजेताओं को पुरस्कार दिए जाने वाले समारोह में कहीं। अरुण जेटली के
728 x 90
Advertisement
728 x 90
Advertisement
300 x 250
Advertisement
728 x 90
Advertisement
728 x 90
Advertisement
300 x 250
Advertisement
प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर नूतन चर्चा को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।
Support us
ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
728 x 90
Advertisement
728 x 90
Advertisement
300 x 250
Advertisement
Related Stories
728 x 90
Advertisement
728 x 90
Advertisement
300 x 250
Advertisement









