• Bihar
  • सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, JDU के खाते में जा सकती है कुर्सी

    बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह और उपसभापति रामवचन राय ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।सूत्रों के अनुसार, बिहार में नई सरकार के गठन के बाद तय किए गए सत्ता-साझेदारी के फॉर्मूले के तहत विधान परिषद के सभापति का पद जेडीयू के हिस्से में गया है। इसी वजह से अवधेश नारायण


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह और उपसभापति रामवचन राय ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।सूत्रों के अनुसार, बिहार में नई सरकार के गठन के बाद तय किए गए सत्ता-साझेदारी के फॉर्मूले के तहत विधान परिषद के सभापति का पद जेडीयू के हिस्से में गया है। इसी वजह से अवधेश नारायण सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया है।

    वहीं, जेडीयू की ओर से रामवचन राय को नया सभापति बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है। इसी को देखते हुए उन्होंने भी उपसभापति पद से इस्तीफा देकर नई जिम्मेदारी के लिए रास्ता साफ कर दिया है।

     साथ ही बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है। 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले इस चुनाव में विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतारने शुरू कर दिए हैं। हालांकि, इस बार चुनाव में उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही पार्टियों के अंदरूनी समीकरण भी चर्चा में हैं। विधान परिषद की जिन आठ सीटों पर चुनाव होना है, उनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी सीटें शामिल हैं।

    चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, आठों सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू होगी। नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर निर्धारित की गई है। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 9 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 23 अक्टूबर को होगा और मतगणना 27 अक्टूबर को कराई जाएगी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर नूतन चर्चा को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    Related Stories

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement