• Latest News
  • प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को सहयोग शिविर आयोजित होगा, जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

    माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा के आलोक में पटना जिला में भी ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ के संकल्प को धरातल पर उतारने एवं जन-समस्याओं के त्वरित तथा प्रभावी समाधान हेतु 19 मई से प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायतवार सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा तथा जनता की समस्याओं का त्वरित एवं


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा के आलोक में पटना जिला में भी ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ के संकल्प को धरातल पर उतारने एवं जन-समस्याओं के त्वरित तथा प्रभावी समाधान हेतु 19 मई से प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायतवार सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा तथा जनता की समस्याओं का त्वरित एवं विधिवत समाधान कर आवेदकों को लिखित रूप से सूचना दी जाएगी। परिवाद दर्ज करने की तिथि से 30 दिनों के अंदर उसका निष्पादन सुनिश्चित कर सहयोग पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा।

    ज़िलाधिकारी, पटना द्वारा शिविर के लिए तिथिवार पंचायतों का रोस्टर निर्धारित किया गया है तथा जिला स्तर से वरीय अधिकारियों को प्रतिनियुक्त करते हुए उन्हें शिविरों का सफल आयोजन कर जन शिकायतों का प्रभावी ढंग से समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र अंतर्गत शिविरों के आयोजन का अनुश्रवण करने के लिए निर्देशित किया गया है।

    19 मई को पटना जिला के विभिन्न प्रखंडों के 40 पंचायतों में कैंप लगाया जाएगा। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को सहयोग शिविरों के आयोजन के संबंध में सघन जन-जागरूकता अभियान चलाने का निदेश दिया गया है ताकि लोग इसका लाभ उठाएं।

    ==================
    सहयोग शिविर में आप किन समस्याओं के लिए आएँ?

    १.राशन, पेंशन, आवास, मनरेगा इत्यादि योजनाओं से संबंधित समस्याएँ

    २.भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन इत्यादि राजस्व मामले

    ३.जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र एवं अन्य प्रमाण पत्र

    ४.बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य इत्यादि से संबंधित शिकायतें

    ५.किसी भी सरकारी योजना से संबंधित समस्या/शिकायत/सुझाव

    ज़िलाधिकारी ने कहा कि आमजन की समस्या के त्वरित निराकरण के लिए सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र सजग एवं सक्रिय है। इसके लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। राज्य सरकार के आदेशानुसार सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय ‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान’’ (Ease of living) के तहत नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाईयों को कम कर उनके जीवन को और आसान बनाने के लिए पटना जिलांतर्गत विभिन्न कार्यालयों में पदाधिकारियों द्वारा आमजन से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। प्रत्येक सप्ताह के दो कार्य दिवस (सोमवार एवं शुक्रवार) को ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला के सभी सरकारी कार्यालयों में आमलोग अपनी शिकायतों के निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारी से उनके निर्धारित कार्य-स्थल/कार्यालय कक्ष में निर्धारित अवधि में मिल रहे हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविर भी ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ के संकल्प को धरातल पर उतारने तथा “आपकी सरकार, आपके द्वार” संकल्पना के क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण क़दम है। इसके तहत आम नागरिकों को अपनी समस्या, शिकायत एवं सुझाव सीधे प्रशासन के समक्ष रखने तथा उसके द्रुत एवं प्रभावी समाधान का प्रावधान है। अब जनता की हर समस्या का समाधान उनके पंचायत में ही होगा। सभी विभागों के अधिकारी पंचायत में एक ही स्थान पर उपलब्ध रहेंगे। लोगों की समस्याओं की सम्मानपूर्वक सुनवाई तथा उसका समयबद्ध समाधान किया जाएगा।

    सहयोग हेल्पलाइन नंबर 1100 के माध्यम से जानिए आपके पंचायत में आयोजित होने वाली सहयोग शिविर की तिथि और स्थान की जानकारी।

    ऑनलाइन परिवाद दर्ज करने के लिए सहयोग पोर्टल sahyog.bihar.gov.in पर विजिट करें।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर नूतन चर्चा को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    Related Stories

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement