आईबी के बॉस, विशेष निदेशक, अनुराग कुमार, आईपीएस, दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त बने।
गृह मंत्रालय से आज सुबह जारी हुए एक आदेश ने पूरी दिल्ली में हलचल मचा दी। यह आदेश दिल्ली पुलिस कमिश्नर बदलने का था। दरअसल, केंद्र सरकार ने आसूचना ब्यूरो (आईबी) के पूर्व विशेष निदेशक अनुराग कुमार को शुक्रवार को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1994 बैच के अधिकारी अनुराग कुमार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने गुरुवार को आसूचना ब्यूरो से उनके मूल कैडर एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम एवं केंद्र शासित प्रदेश) में वापस भेजा था।
अनुराग कुमार दिल्ली के 27वें कमिश्नर होंगे
भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वह ।ळडन्ज् कैडर के 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह दिल्ली पुलिस के 27वें कमिश्नर होंगे। वह फिलहाल, इंटेलिजेस ब्यूरो में डायरेक्टर के पद पर तैनात थे। सतीश गोलछा को दिल्ली पुलिस कमिश्नर का कार्यभार संभाले अभी 11 महीने भी पूरे नहीं हुए थे।
अगले आदेश तक दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर
गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अनुराग कुमार को पदभार ग्रहण करने की तिथि से अगले आदेश तक दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इस नए फेरबदल के साथ ही वर्तमान में दिल्ली पुलिस की कमान संभाल रहे 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी सतीश गोलछा को नई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। आदेश में निर्देश दिया गया है कि नए पुलिस कमिश्नर (अनुराग कुमार) के कार्यभार संभालते ही सतीश गोलछा अपनी अगली पोस्टिंग के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल को रिपोर्ट करेंगे।
अप्रैल 2027 में होना था रिटायरमेंट
पुलिस सूत्रों का कहना है कि लगातार दूसरी बार ऐसा हुआ है कि जब कार्यकाल पूरा होने से पहले ही कमिश्नर को बदल दिया गया है। दरअसल, जुलाई 2025 में ही आईपीएस एसबीके सिंह को तत्कालीन पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा की रिटायरमेंट के बाद कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। मगर एक महीना पूरा होने से पहले ही सिंह को हटाकर गोलछा को पुलिस कमिश्नर बनाया गया था। मगर रिटायरमेंट से पहले ही उन्हें इस पद से हटा दिया गया है।
क्या इसलिए हटाए गए सतीश गोलछा
अचानक हुए इस तबादले की कई वजह हैं। मगर सबसे प्रमुख वजह दिल्ली पुलिस में भ्रष्टाचार चरम पर होना बताई जा रही है।
दरअसल, आए दिन दिल्ली पुलिस के पुलिसकर्मी रिश्वतकांड में गिरफ्तार हो रहे हैं। कुछ समय पहले रिश्वतकांड में गिरफ्तार हुए इंस्पेक्टर तो कई सौ करोड़ के लेन देन में संलिप्त मिला था, जो ड्रग कार्टल में अंदर तक घुस चुका था।
मामले में तीन आईपीएस अधिकारियों के नाम भी सामने आए। एक फॉर्म हाउस विवाद में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी (स्पेशल सीपी) को तत्काल प्रभाव से दिल्ली से बाहर भेजा गया। इसके अलावा कई भ्रष्टाचार की शिकायत हैं, जिनमें कार्रवाई नहीं हो रही थीं।
आईबी के बॉस, विशेष निदेशक, अनुराग कुमार, आईपीएस, दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त बने।
आईबी के बॉस, विशेष निदेशक, अनुराग कुमार, आईपीएस, दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त बने।गृह मंत्रालय से आज सुबह जारी हुए एक आदेश ने पूरी दिल्ली में हलचल मचा दी। यह आदेश दिल्ली पुलिस कमिश्नर बदलने का था। दरअसल, केंद्र सरकार ने आसूचना ब्यूरो (आईबी) के पूर्व विशेष निदेशक अनुराग कुमार को शुक्रवार को दिल्ली का
728 x 90
Advertisement
728 x 90
Advertisement
300 x 250
Advertisement
728 x 90
Advertisement
728 x 90
Advertisement
300 x 250
Advertisement
प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर नूतन चर्चा को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।
Support us
ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
728 x 90
Advertisement
728 x 90
Advertisement
300 x 250
Advertisement
Related Stories
728 x 90
Advertisement
728 x 90
Advertisement
300 x 250
Advertisement









