• Bihar
  • विधान सभा अध्ययक्ष ने उच्च अस्तरीय बैठक की

    बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार ने बिहार विधान मंडल के माननीय सदस्यों हेतु आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI ) एवं मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अनुश्रवण हेतु विकसित PMIS पोर्टल से संबंधित कार्यशाला आयोजित करने के संबंध में आज अपने कार्यालय कक्ष में एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में यह निर्णय


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार ने बिहार विधान मंडल के माननीय सदस्यों हेतु आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI ) एवं मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अनुश्रवण हेतु विकसित PMIS पोर्टल से संबंधित कार्यशाला आयोजित करने के संबंध में आज अपने कार्यालय कक्ष में एक उच्च स्तरीय बैठक की।

    इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि बिहार विधान मंडल के माननीय सदस्यों को AI के विषय में जागरूक करने, विविध क्षेत्रों में AI के उपयोग एवं मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अनुश्रवण हेतु विकसित PMIS ( प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग इन्फॉर्मेशन सिस्टम)
    पोर्टल के उपयोग पर एक कार्यशाला विधान सभा में आयोजित की जायेगी। इस कार्यशाला का उद्देश्य माननीय सदस्यों को AI की मूल अवधारणाओं से परिचित कराना, विधायी कार्यों, नीति निर्माण एवं जनसेवा में AI के उपयोग की जानकारी देना तथा मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अनुश्रवण हेतु विकसित PMIS ( प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग इन्फॉर्मेशन सिस्टम) पोर्टल के उपयोग पर प्रशिक्षित करना है। माननीय अध्यक्ष ने संबंधित पदाधिकारियों को इससे संबंधित तैयारियां शीघ्र पूरी करने का निदेश दिया।

    इस बैठक में योजना एवं विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती एन० विजयालक्ष्मी, संसदीय कार्य विभाग के प्रधान सचिव श्री रॉबर्ट एल० चोंग्थू, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के विशेष सचिव एवं सभा सचिवालय के वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर नूतन चर्चा को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    Related Stories

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement