• Latest News
  • लोक सभा अध्यक्ष ने के.एस. हेगडे को पुष्पांजलि अर्पित की

    लोक सभा अध्यक्ष, ओम बिड़ला ने आज पूर्व लोक सभा अध्यक्ष, के. एस. हेगडे की जयंती पर संविधान सदन में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। राज्य सभा के उपसभापति, हरिवंश, संसद सदस्यों, पूर्व संसद सदस्यों, लोक सभा के महासचिव, उत्पल कुमार सिंह, राज्य सभा के महासचिव, पी.सी. मोदी तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    लोक सभा अध्यक्ष, ओम बिड़ला ने आज पूर्व लोक सभा अध्यक्ष, के. एस. हेगडे की जयंती पर संविधान सदन में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। राज्य सभा के उपसभापति, हरिवंश, संसद सदस्यों, पूर्व संसद सदस्यों, लोक सभा के महासचिव, उत्पल कुमार सिंह, राज्य सभा के महासचिव, पी.सी. मोदी तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी श्री हेगड़े को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    के.एस. हेगडे एक सुविख्यात सांसद और प्रतिष्ठित विधिवेत्ता थे। वे पहली बार 1952 में राज्य सभा के लिए निर्वाचित हुए और 1957 तक सदन के सदस्य रहे। तत्कालीन मैसूर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में अपनी नियुक्ति के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया। बाद में, उन्होंने दिल्ली और हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया। 1967 में, उन्हें सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया, जहाँ वे 30 अप्रैल 1973 को त्यागपत्र देने तक अपनी सेवाएँ देते रहे । 1977 में, हेगडे बैंगलोर दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से छठी लोक सभा के सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए । 21 जुलाई 1977 को डॉ. नीलम संजीव रेड्डी द्वारा त्यागपत्र दिए जाने के बाद, हेगड़े को लोक सभा का अध्यक्ष चुना गया। जनवरी 1980 में अध्यक्ष का पद छोड़ने के बाद, हेगडे कर्नाटक में अपने पैतृक स्थान पर बस गए। हेगडे का निधन 24 मई 1990 को हुआ। लोक सभा सचिवालय द्वारा के.एस. हेगड़े के जीवन परिचय पर हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशित एक पुस्तिका गणमान्य व्यक्तियों को भेंट की गई।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर नूतन चर्चा को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Ankita Sharma Avatar
    Ankita Sharma पिछले एक वर्ष से सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। कंटेंट राइटिंग, वेब मैनेजमेंट और न्यूज़ एडिटिंग का अनुभव रखती हैं। वर्ष 2025 में पत्रकारिता की शुरुआत की और तब से डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कार्य कर रही हैं। खबरों को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने में विशेष रुचि रखती हैं। वर्तमान में Website Content Manager के पद पर Nutancharcha से जुड़ी हैं। राष्ट्रीय, सोशल, पॉलिटिकल और ट्रेंडिंग विषयों पर लेखन में विशेष दिलचस्पी है।
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    Related Stories

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement