माहेश्वरी समाज के राष्ट्रीय कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि के रूप में नई दिल्ली में आयोजित लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल हुए। अपने संबोधन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, माहेश्वरी समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। भगवान महेश ने जिस प्रकार विष पीकर समाज का कष्ट हरा, उसी प्रकार माहेश्वरी समाज भी समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। ओम बिरला ने कहा विकसित भारत 2047 का लक्ष्य जनभागीदारी, नवाचार और सामूहिक संकल्प से ही प्राप्त किया जा सकता है।
ओम बिरला ने कहा उद्यमशीलता और राष्ट्र निर्माण साथ-साथ आगे बढ़ें, तभी विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुँच सकेगा। उन्हों ने कहा माहेश्वरी समाज ने सेवा, नैतिकता और सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आगे कहा सफलता का वास्तविक पैमाना केवल धन सृजन नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव और वैल्यू क्रिएशन है। ओम बिरला ने कहा शिक्षित, कुशल और तकनीक से सशक्त युवा विकसित भारत 2047 की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्हों ने कहा आत्मनिर्भर भारत का संकल्प छोटे, मध्यम और नवाचार आधारित उद्योगों को नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है।
ओम बिरला ने कहा विकास तभी सार्थक है जब उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे और हर नागरिक प्रगति का सहभागी बने। शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसेवा के क्षेत्र में माहेश्वरी समाज के प्रयास विकसित भारत की मजबूत नींव हैं। उन्हों ने कहा मुझे विश्वास है कि एकता, सेवा और राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ हम विकसित भारत 2047 के संकल्प को अवश्य साकार करेंगे।










