क्या आप जब अपने वाट्सअप अकाउंट में लॉगइन करते हैं, तो ओटीपी के जरिए कोड मंगवाते हैं? बता दें कि इन सेटिंग्स पर आपका वाट्सअप अकाउंट हैकर्स के वाट्सअप हाथों चोरी भी हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने अकाउंट पर पासकी फीचर को ऑन कर लें। इसकी मदद से आप न सिर्फ बिना व्ज्च् अपने अकाउंट में लॉगइन कर सकते हैं बल्कि किसी और का अपने बायोमेट्रिक्स के बिना अकाउंट तक पहुंचना असंभव बना सकते हैं।
आजकल साइबर ठगी के मामले इस कदर बढ़ने लगे हैं कि जिन ऐप्स को आप इस्तेमाल करते हैं, उनकी सबसे सुरक्षित सेटिंग्स का ऑन होना बहुत जरूरी हो जाता है। इसी तरह की एक ऐप है वाट्सअप, जिस पर अगर आप पासकी फीचर को ऑन कर लें, तो न सिर्फ आप वाट्सअप पर साइबर ठगी से सुरक्षित रह सकते हैं, बल्कि यह आपको ओटीपी के बिना भी ऐप में लॉगइन करने की सुविधा देता है।
ऐसे में आपको भी अपने वाट्सअप में पासकी फीचर को जरूर ऑन करना चाहिए। दरअसल यह एक एडवांस टेक्नोलॉजी है, जो आपके वाट्सअप को फिंगरप्रिंट या फेस आईडी की चाबी से लॉक कर देती है। अगर आपने अपने वाट्सअप पर इस फीचर को ऑन किया हो, तो वाट्सअप में लॉगइन करते समय आपको मैसेज से मिलने वाले 6 अंकों के कोड का इंतजार नहीं करना पड़ता। इतना ही नहीं, अगर आपका सिम एक्टिव न भी हो, तो भी इसकी मदद से आप अपने अकाउंट तक पहुंच सकते हैं। यह आपको अकाउंट व्ज्च् के मुकाबले हैकप्रूफ भी बनाता है।
कैसे काम करता है पासकी?
वाट्सअप पासकी फीचर आपके वाट्सअप अकाउंट को आपके फोन के साथ जोड़ देता है। यह टेक्नोलॉजी पब्लिक और प्राइवेट दो डिजिटल चाबियों की मदद से काम करती है। इस फीचर को ऑन करने पर एक डिजिटल चाबी वाट्सअप के सर्वर पर सुरक्षित हो जाती है और दूसरी चाबी फोन में सुरक्षित रहती है।
ऐसे में जब आप अपने वाट्सअप अकाउंट में लॉगइन करते हैं, तो आपको अपना फिंगरप्रिंट या फेस आईडी देना पड़ता है। इसके बाद वाट्सअप दोनो चाबियों का मेल करता है और जांच सफल होने पर आपको अपना अकाउंट एक्सेस करने देता है। इसके लिए ओटीपी के जरिए आने वाले कोड की जरूरत नहीं रह जाती। आसान शब्दों में कहें तो, आपका फोन ही आपके अकाउंट की चाबी बन जाता है और आपके बायोमेट्रिक्स उस ताले को खोलने का काम करते हैं।
पासकी के फायदे क्या हैं?
इसका सबसे बड़ा फायदा है कि वाट्सअप अकाउंट में लॉगइन होने के लिए व्ज्च् का इंतजार नहीं करना पड़ता।
इसकी वजह से आपका अकाउंट है डीसीडब्लूकीयू हो जाता है। कोई भी बायोमेट्रिक्स की वजह से आपका अकाउंट चुरा नहीं सकता।
आप फिंगरप्रिंट या फेस आईडी से पलक झपकते ही अकाउंट में लॉगइन कर पाएंगे।
इस फीचर को ऑन करने के बाद आपके पास भले सिम न हो, तो भी आप अपने अकाउंट में उस फोन पर लॉगइन कर सकेंगे, जिसमें वाट्सअप का पासकी बनाया था।
यह फीचर आपको सिम की मदद से होने वाले फ्रॉड से भी बचाता है। दरअसल कोई अगर आपका सिम क्लोन भी कर ले, तो बायोमेट्रिक्स न होने की वजह से आपका अकाउंट खोल नहीं सकेगा।
फोन पर कैसे ऑन करें पासकी फीचर
अपने वाट्सअप पर पासकी फीचर को ऑन करने के लिए-
सबसे पहले वाट्सअप खोलें और ऊपर दाईं ओर बने थ्री-डॉट्स (⋮) पर टैप करके सेटिंग में जाएं।
सेटिंग्स में आपको एकउन्ट का ऑप्शन मिलेगा। उस पर क्लिक करें। यहां पासकी के ऑप्शन को चुनें। अब किरेएट पासकी बटन पर टैप करें। इसके बाद एक पॉप-अप आएगा, वहां क्टनियू पर क्लिक करें। आपका फोन आपसे स्क्रीन लॉक या फिंगरप्रिंट, फेस आईडी या पिन मांगेगा। उसे वेरिफाई करते ही आपकी पासकी बन जाएगी।









