• Latest News
  • बिहार में सरकारी नौकरियों की बहार

    सरकारी नौकरी (Government Jobs in Bihar 2026) की चाहत रखे प्रदेश के छात्र-छात्राओं के लिए तीन विभागों ने आवेदन मांगे हैं। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC), बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) और रेलवे की परीक्षाओं से नियुक्ति की जाएगी। तीनों विभागों को मिलाकर पांच परीक्षाओं से कुल 14101 पदों पर बहाली होगी। BPSC 72वीं


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement


    सरकारी नौकरी (Government Jobs in Bihar 2026) की चाहत रखे प्रदेश के छात्र-छात्राओं के लिए तीन विभागों ने आवेदन मांगे हैं। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC), बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) और रेलवे की परीक्षाओं से नियुक्ति की जाएगी।

    तीनों विभागों को मिलाकर पांच परीक्षाओं से कुल 14101 पदों पर बहाली होगी। BPSC 72वीं से 1186, BPSSC की अधिनायक अनुदेशक से 122, सहायक अवर निरीक्षक (तकनीकी) से 22, रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट से 11 हजार 127 और अप्रेंटिस से 1644 रिक्तियों का पूर्ण किया जाएगा।

    बीपीएसएससी की ओर से गृह विभाग के अंतर्गत अधिनायक अनुदेशक भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 122 पदों पर चयन किया जाएगा, जिसके लिए वेतनमान लेवल-4 निर्धारित है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://bpssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
    नोट कर लें जरूरी तारीखें
    आवेदन की अंतिम तिथि 9 जून 2026 है। इसी विभाग में सहायक अवर निरीक्षक (तकनीकी) (BPSSC Sub Inspector Technical Vacancy) के 22 रिक्त पदों के लिए 21 मई से ऑनलाइन (https://bpssc.bihar.gov.in/) आवेदन की शुरुआत होगी। इच्छुक छात्र 21 जून तक आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों की उम्र की गणना 01.08.2025 के आधार पर की जाएगी।
    रेलवे में भर्ती
    असिस्टेंट लोको पायलट के लिए 14 जून तक ऑनलाइन आवेदन (RRB ALP Recruitment 2026 Last Date) कर सकते हैं। आवेदन शुल्क भुगतान के लिए छात्रों को 16 जून तक का समय दिया गया है, जबकि आवेदन पत्र में सुधार के लिए 17 से 26 जून तक अवसर रहेगा।

    चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत लेवल-2 के अनुसार 19,900 रुपये का प्रारंभिक वेतन दिया जाएगा। इस भर्ती के लिए आयु सीमा एक जुलाई 2026 तक 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

    अभ्यर्थी को ए-1 मेडिकल मानक को पूरा करना अनिवार्य होगा। इच्छुक अभ्यर्थी रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrbcdg.gov.in/ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

    BPSC के लिए 31 मई तक करें आवेदन
    BPSC 72वीं के 1230 पदों के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। इसके लिए अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई है। इच्छुक बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 26 जुलाई को होगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर नूतन चर्चा को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    Related Stories

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement