लोक सभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने आज भूतपूर्व लोक सभा अध्यक्ष डॉ. जी. एस. ढिल्लों की जयंती के अवसर पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
राज्य सभा के उपसभापति, हरिवंश, संसद सदस्यों, पूर्व संसद सदस्यों, लोक सभा के महासचिव, उत्पल कुमार सिंह तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी डॉ. ढिल्लों को पुष्पांजलि अर्पित की।
डॉ. ढिल्लों एक प्रतिष्ठित सांसद, स्वतंत्रता सेनानी तथा पत्रकार थे। उनका जन्म 6 अगस्त 1915 को अमृतसर में हुआ था। स्वतंत्रता प्राप्ति से पूर्व उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम तथा किसान आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया तथा स्वतंत्रता के पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान दिया। उर्दू दैनिक ‘शेर-ए-भारत’ के प्रधान संपादक तथा नेशनल सिख न्यूजपेपर्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के रूप में उन्होंने सांप्रदायिक सद्भाव तथा सामाजिक एकता को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्ष 1967 में वह तरनतारन संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से चैथी लोक सभा के लिए निर्वाचित हुए। 8 अगस्त 1969 को उन्हें सर्वसम्मति से चैथी लोक सभा का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया तथा 22 मार्च 1971 को वह पुनः पाँचवीं लोक सभा के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। उन्होंने 1 दिसंबर 1975 तक अपने दायित्वों का निर्वहन बहुत दक्षता और कुशलता से किया।
डॉ. ढिल्लों के चित्र का अनावरण भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति, प्रणब मुखर्जी ने 10 फरवरी 2014 को किया था। इस चित्र को समीर दास ने बनाया था और इसे संविधान सदन की बाहरी लॉबी में लगाया गया है।
लोक सभा अध्यक्ष ने डॉ. जी. एस. ढिल्लों की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
लोक सभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने आज भूतपूर्व लोक सभा अध्यक्ष डॉ. जी. एस. ढिल्लों की जयंती के अवसर पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।राज्य सभा के उपसभापति, हरिवंश, संसद सदस्यों, पूर्व संसद सदस्यों, लोक सभा के महासचिव, उत्पल कुमार सिंह तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी डॉ.
728 x 90
Advertisement
728 x 90
Advertisement
300 x 250
Advertisement
728 x 90
Advertisement
728 x 90
Advertisement
300 x 250
Advertisement
प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर नूतन चर्चा को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।
Support us
ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
728 x 90
Advertisement
728 x 90
Advertisement
300 x 250
Advertisement
Related Stories
728 x 90
Advertisement
728 x 90
Advertisement
300 x 250
Advertisement









