कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG 2026) की शुरुआत आज यानी 11 मई से हो रही है जो 31 मई 2026 तक चलेंगी। इस परीक्षा के लिए 15.68 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। देशभर में शुरू होने जा रही इस परीक्षा के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा एग्जाम गाइडलाइंस जारी कर दी गई हैं। इसमें एनटीए द्वारा परीक्षा में उपयोग की जाने वाली वस्तुओं, ड्रेस कोड सहित अन्य डिटेल साझा की गई है। इसके साथ ही परीक्षा के दौरान बैन चीजों की जानकारी भी दी गई है। आप पूर्ण जानकारी यहां से चेक कर सकते हैं।
जानें क्या है परीक्षा के लिए ड्रेस कोड
एनटीए द्वारा परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को निम्नलिखित निर्देशों पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है:
सभी उम्मीदवार पारदर्शी पानी की बोतल ले जा सकते हैं।
उम्मीदवारों को धार्मिक वस्तुएं या प्रतीक चिन्ह पहनने की अनुमति है, बशर्ते कि वे केंद्र पर समय से पहले पहुंचकर जांच करवाएं। यह विशेष रूप से ध्यान देने योग्य है।
कलावा जैसे धार्मिक धागे पहनने की अनुमति है।
हल्के सफेद कपड़े पहनना बेहतर है। यदि उम्मीदवारों को आवश्यकता महसूस हो, तो वे ऊनी कपड़े पहन सकते हैं, बशर्ते कि वे केंद्र पर समय से पहले पहुंचकर जांच करवाएं। सामान्य जूते, चप्पल और कम हील वाले जूते पहनना बेहतर है।
एडमिट कार्ड लेकर जाएं साथ
सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। बिना प्रवेश पत्र के आपको परीक्षा सेंटर पर एंट्री नहीं दी जाएगी और ऐसे में आप एग्जाम देने से वंचित हो जायेंगे।
एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। अगर अपने अभी तक इसे डाउनलोड नहीं किया है तो ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या होने पर छात्र NTA के हेल्प डेस्क नंबर 011- 40759000 पर या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल से संपर्क कर सकते हैं।










