• Latest News
  • मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज नवीन किशोर सिन्हा पथ (मंदिरी नाला पथ) का लोकार्पण किया

    मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज नवीन किशोर सिन्हा पथ (मंदिरी नाला पथ) का लोकार्पण किया। पटना स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 115.08 करोड़ रुपये की लागत से मंदिरी नाले पर 1289 मीटर लंबी सड़क बनाई गई है। नाले का जीर्णोद्धार कर इसे ढका गया है और उसपर पथ का निर्माण कराया गया है। यह


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज नवीन किशोर सिन्हा पथ (मंदिरी नाला पथ) का लोकार्पण किया। पटना स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 115.08 करोड़ रुपये की लागत से मंदिरी नाले पर 1289 मीटर लंबी सड़क बनाई गई है। नाले का जीर्णोद्धार कर इसे ढका गया है और उसपर पथ का निर्माण कराया गया है। यह पथ इनकम टैक्स चौराहा को अशोक राजपथ से जोड़ेगा। इस पथ में आधुनिक ड्रेनेज प्रणाली, बेहतर प्रकाश व्यवस्था एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है।

    दीप प्रज्ज्वलित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ करने के पश्चात् अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज स्व० नवीन किशोर सिन्हा जी की जयंती है। मैं उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। हमलोगों पर उनका आशीर्वाद ऐसे ही बना रहे। उन्होंने कहा कि आज हमसब लोगों के लिए महत्वपूर्ण क्षण है कि पटना स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कार्यान्वित नवीन किशोर सिन्हा पथ (मंदिरी नाला पथ) का उद्घाटन किया गया है। इस क्षेत्र से मेरा व्यक्तिगत लगाव रहा है। मंदिरी नाला खुला रहने के कारण यह अव्यवस्थित एवं प्रदूषित था। इस क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी होती थी। मंदिरी नाला पर फोर लेन पथ का निर्माण कराया गया है जिससे यह क्षेत्र काफी सुंदर दिखने लगा है और लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। इस फोर लेन सड़क को जे०पी० गंगापथ से जोड़ा जाएगा। 31 मार्च, 2027 तक इसे पूर्ण करने का हमने निर्देश दिया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पथ के निर्माण से यह पूरा इलाका रेसीडेंशियल से कॉमर्शियल बनने जा रहा है। अब इस क्षेत्र में बड़े-बड़े मॉल और शो-रूम खुलेंगे। इस पथ के निर्माण के लिए पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी को विशेष तौर पर धन्यवाद देता हूं। श्री नितिन नवीन जी इस क्षेत्र के विधायक रहे हैं। इस क्षेत्र के लोगों से उनका जुड़ाव रहा है। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के सामने इस विजन को रखा और श्री नीतीश कुमार जी ने इसे जमीन पर उतारा। जब मैं नगर विकास एवं आवास विभाग का मंत्री था उस समय मुझे मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने नाले पर सड़क बनवाने का निर्देश दिया था। इसके लिए मैंने पायलट प्रोजेक्ट के तहत दीघा आशियाना पथ का निर्माण कराया था।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों को व्यवस्थित करने और उनके विकास के लिए कई योजनाएं बनाई गई हैं। पटना को और विकसित करने के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं। गंगा नदी के दोनों तरफ शहर का विस्तार कराया जाएगा। 66 हजार एकड़ में पाटलिपुत्र नाम से नया टाउनशिप विकसित किया जाएगा। गंगा नदी के उस पार सोनपुर में हरिहरनाथ के नाम से नया टाउनशिप विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार में सुशासन स्थापित किया गया है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भारत को विकसित बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी ने बिहार को समृद्ध बनाने का सपना देखा है। हमलोग इस संकल्प के साथ काम करेंगे कि भारत भी विकसित होगा और बिहार भी आर्थिक रूप से समृद्ध होगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि उपमुख्यमंत्री जो वित्त मंत्री भी हैं उन्होंने 3 लाख 47 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। बिहार की आर्थिक स्थिति को स्व० श्री सुशील कुमार मोदी, श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्री विजय कुमार चौधरी ने वित्त मंत्री रहते हुए काफी मजबूत किया। बिहार में सुशासन को बनाए रखना है। विकास के काम को जारी रखना है। लोगों की बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए जो भी योजनाएं चलाई जा रही हैं उसको ठीक ढंग से क्रियान्वित करना है। राज्य में कानून का राज है, न्याय के साथ विकास का कार्य किया जा रहा है। बिहार में इंडस्ट्री लानी है तो सुशासन की गति को और बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस को अगर कोई अपराधी चैलेंज करेगा तो उसे 48 घंटे के अंदर पुलिस जवाब देगी। अपराधी किसी जाति, धर्म का हो, उसे बख्शा नहीं जायेगा। बिहार को अपराधमुक्त रखना है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना में कई नालों पर पथों का निर्माण कराया जा रहा है ताकि लोगों को आवागमन में सहूलियत हो। नाले की साफ-सफाई अच्छे ढंग से करना सुनिश्चित करें ताकि जलजमाव की कोई समस्या न हो। पटना मेट्रो रेल योजना को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि गंगा नदी में डेढ़ महीने के अंदर वाटर मेट्रो शुरू किया जाएगा। हमने अधिकारियों से कहा है कि अगले वर्ष जब स्व० नवीन किशोर सिन्हा जी की जयंती मनाई जाए तब यहां उनकी मूर्ति लगाई जाए। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर बिहार को विकसित बनाने का संकल्प लें और उस पर तेजी से काम करें।

    कार्यक्रम में नवीन किशोर सिन्हा पथ (मंदिरी नाला पथ) के निर्माण से संबंधित एक लघु फिल्म दिखाई गई।

    मुख्यमंत्री को नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव श्री विनय कुमार ने हरित पौधा भेंटकर उनका स्वागत किया।

    कार्यक्रम को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री नितिन नवीन, उपमुख्यमंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव तथा नगर विकास एवं आवास मंत्री श्री नीतीश मिश्रा ने भी संबोधित किया।

    इस अवसर पर सहकारिता मंत्री श्री रामकृपाल यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी, विधायक श्री संजीव चौरसिया, विधायक श्री रत्नेश कुमार, पटना की महापौर श्रीमती सीता साहू, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष श्री रणवीर नंदन, उपमहापौर श्रीमती रेशमी चंद्रवंशी, किसान आयोग के अध्यक्ष श्री रूप नारायण मेहता सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव श्री विनय कुमार, स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव श्री संजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव श्री संदीप आर० पुडकलकट्टी, पटना प्रमंडल के आयुक्त श्री अनिमेष पराशर, नगर आयुक्त श्री यशपाल मीणा, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिदेशक श्री जितेंद्र राणा, जिलाधिकारी डॉ० त्याग राजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर नूतन चर्चा को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    Related Stories

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement