बिहार में कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है। निशांत कुमार स्वास्थ्य मंत्री बनाये गये हैं। विजय सिन्हा BJP को कृषि मंत्री बनाया गया। गुरुवार (07 मई) को सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। पूर्व सीएम नीतीश कुमार बेटे निशांत कुमार और 31 अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली।
निशांत ने करीब दो महीने पहले अपने पिता नीतीश के मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा सदस्य बनने की घोषणा के बाद सक्रिय राजनीति में एंट्री की थी। पिछले महीने बीजेपी नेता सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के समय उन्होंने डिप्टी सीएम का पद ठुकरा दिया था। बाद में जेडीयू के सीनियर नेताओं के आग्रह के बाद वो मान गए और मंत्रिमंडल में शामिल हो गए।
किसे मिला कौन सा विभाग?
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी- समान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, सिविल विमानन, ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं है।
विजय कुमार चौधरी- जल संसाधन, संसदीय कार्य
बिजेंद्र प्रसाद यादव- वित्त, वाणिज्य कर
श्रवण कुमार- ग्रामीण विकास, सूचना एवं जनसंपर्क
विजय कुमार सिन्हा- कृषि विभाग
दिलीप कुमार जायसवाल- राजस्व एवं भूमि
निशांत कुमार- स्वास्थ्य
लेशी सिंह- भवन निर्माण
रामकृपाल यादव- सहकारिता
नितीश मिश्रा- नगर विकास एवं आवास, सूचना प्रावैद्यिकी
दामोदर रावत- परिवहन
संजय सिंह टाइगर- उच्च शिक्षा, कानून मंत्री
अशोक चौधरी- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
भगवान सिंह कुशवाहा- योजना एवं विकास
अरुण शंकर प्रसाद- श्रम संसाधन एवं प्रवासी, युवा रोजगार एवं कौशल विकास
मदन सहनी- मद्य निषेध उत्पाद एवं नबंधन
संतोष कुमार सुमन- लघु जल संसाधन
रमा निषाद- पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण
रत्नेश सादा- आपदा प्रबंधन
कुमार शैलेंद्र- पथ निर्माण
शीला कुमारी- विज्ञान, प्रावैद्यिकी एवं तकनीकी शिक्षा
केदार प्रसाद गुप्ता- पर्यटन
लखेंद्र कुमार रौशन- अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण
सुनील कुमार- ग्रामीण कार्य
श्रेयशी सिंह- उद्योग, खेल
जमा खान- अल्पसंख्यक कल्याण
नंदकिशोर राम- डेयरी, मत्स्य पशु संसाधन
शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल- ऊर्जा
प्रमोद कुमार- खान एवं भूतत्व, कला एवं सस्कृति
स्वेता गुप्ता- समाज कल्याण
मिथलेश तिवारी- शिक्षा
रामचंद्र प्रसाद- पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन
संजय कुमार सिंह- लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
संजय कुमार- गन्ना उद्योग
दीपक प्रकाश- पंचायती राज
राज्यपाल ने पद और गोपनीयता की दिलाई शपथ
इससे पहले बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने एनडीए के सभी 32 नेताओं को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण को लेकर भव्य समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई नेता मौजूद रहे।










