• Latest News
  • सीएम सुवेंदु के पीए चंद्रनाथ को मारने वाला राज सिंह है क्षत्रिय महासभा का सचिव

    पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या की गूंज अब उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में जोर-शोर से सुनाई दे रही है। इस हाई-प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री में बलिया के एक रसूखदार युवक की गिरफ्तारी ने न केवल पुलिस महकमे, बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी खलबली मचा दी है। मुख्यमंत्री के


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या की गूंज अब उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में जोर-शोर से सुनाई दे रही है। इस हाई-प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री में बलिया के एक रसूखदार युवक की गिरफ्तारी ने न केवल पुलिस महकमे, बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी खलबली मचा दी है। मुख्यमंत्री के करीबियों में शुमार चंद्रनाथ रथ की हत्या के आरोप में पुलिस ने बलिया शहर के आनंद नगर निवासी राज सिंह उर्फ चंदन को गिरफ्तार किया है। राज सिंह की गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब वह एक शादी समारोह से लौट रहा था।
    अयोध्या में घेराबंदी के बाद हुई गिरफ्तारी
    गिरफ्तारी का घटनाक्रम किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था। बताया जा रहा है कि राज सिंह लखनऊ में एक बीजेपी नेता की बेटी की शादी में शामिल होने गया था। वहां से लौटते समय पुलिस ने अयोध्या में जाल बिछाया और उसे हिरासत में ले लिया।कोलकाता पुलिस और यूपी पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में यह बड़ी कामयाबी मिली है।

    कौन है राज सिंह उर्फ चंदन?
    राज सिंह केवल एक सामान्य युवक नहीं है, बल्कि स्थानीय राजनीति और सामाजिक संगठनों में उसका अच्छा-खासा दखल ह।वह बलिया में क्षत्रिय महासभा का महासचिव बताया जा रहा है। उसके पिता स्वर्गीय केशव सिंह थे, जबकि मां जामवंती सिंह बलिया डाकघर में कार्यरत हैं। राज सिंह का दामन दागदार रहा ।साल 2020 में बलिया के चर्चित अंडा व्यवसायी हत्याकांड में भी उसका नाम मुख्य रूप से सामने आया था। उस मामले में वह फिलहाल जमानत पर बाहर चल रहा था।


    राजनीतिक गलियारों में मच गया है हड़कंप
    राज सिंह की गिरफ्तारी के बाद बलिया की सियासत गरमा गई है। सोशल मीडिया पर उसके कई फोटो जिले के कद्दावर बीजेपी नेताओं, मंत्रियों और विधायकों के साथ वायरल हो रहे है। सत्ताधारी दल के करीब दिखने वाले एक शख्स का बंगाल के इतने बड़े हत्याकांड में नाम आना कई सवाल खड़े कर रहा है।


    एसआईटी की जांच जारी
    कोलकाता एसआईटी अब राज सिंह से यह उगलवाने की कोशिश कर रही है कि चंद्रनाथ रथ की हत्या की सुपारी उसे किसने दी थी और इस साजिश में बलिया या बंगाल के कौन से रसूखदार लोग शामिल है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर नूतन चर्चा को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    Related Stories

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement