• Latest News
  • नीतीश ने ली राज्यसभा की शपथ,अब बिहार के सीएम पद से देंगे इस्तीफा?

    राज्यसभा के सदस्य बने नीतीश कुमार, उपराष्ट्रपति ने दिलाई शपथ. दिल्ली से लौटने के बाद दे सकते हैं सीएम के पद से इस्तीफा. नई सरकार के गठन की प्रक्रिया 14-15 अप्रैल तक पूरी होने की उम्मीद. चारों सदनों के सदस्य बनने वाले बिहार के पांचवें नेता नीतीश कुमार बने. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement


    राज्यसभा के सदस्य बने नीतीश कुमार, उपराष्ट्रपति ने दिलाई शपथ. दिल्ली से लौटने के बाद दे सकते हैं सीएम के पद से इस्तीफा. नई सरकार के गठन की प्रक्रिया 14-15 अप्रैल तक पूरी होने की उम्मीद. चारों सदनों के सदस्य बनने वाले बिहार के पांचवें नेता नीतीश कुमार बने.

    IMG 9719

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10 अप्रैल, 2026 को दिल्ली स्थिति संसद भवन में राज्यसभा की शपथ ली. इसके साथ ही उनका एक नया सियासी सफर शुरू हो गया है. उपराष्ट्रपति ने नीतीश कुमार को शपथ दिलाई. अब आगे नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे. माना जा रहा है कि वे दिल्ली से पटना जाने के बाद 14 अप्रैल को इस्तीफा दे सकते हैं.
    इस्तीफे से पहले विधानमंडल दल की बैठक की संभावना है. इसमें नेता का चयन होगा. 15 अप्रैल को बिहार में नई सरकार का गठन हो सकता है. अब कौन मुख्यमंत्री होगा यह देखने वाली बात होगी.

    Nitish kumar


    राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेने के साथ ही नीतीश कुमार चारों सदनों (विधानसभा, विधान परिषद, लोकसभा एवं राज्यसभा) के सदस्य बनने वाले बिहार के पांचवें नेता बन गए हैं. नीतीश कुमार के अलावा आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, रालोमो के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी चारों सदन में रह चुके हैं.
    आरजेडी ने कहा- सच हुई भविष्यवाणी नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण के बाद आरजेडी की प्रतिक्रिया आई है.

    IMG 9713

    आरजेडी नेता शक्ति सिंह यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है, ष्नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी की दूरदर्शिता और भविष्यवाणी आज अक्षरशः सच साबित हुई है. सत्ता की लालच में सुशासन का ढोंग रचने वाली भाजपा और जदयू के लोग छाती पीटकर नारा दे रहे थे कि 25 से 30 फिर से नीतीश, लेकिन तेजस्वी जी ने डंके की चोट पर ऐलान कर दिया था कि 25 से 30 नीतीश हो जाएंगे फिनिश!ष् आगे कहा, ष्आज भाजपा के षड्यंत्र ने अपना रंग दिखा दिया है और नीतीश कुमार जी का राजनीतिक अध्याय बलात समाप्त कर दिया गया है. भूंजा पार्टी का पूरी तरह गेम ओवर हो चुका है और जदयू रसातल में जा चुकी है. जनादेश की चोरी कर सीनाजोरी करने वालों का यही हश्र होना था. बिहार की राजनीति से अब इन अवसरवादियों का पूर्ण सफाया तय है.

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर नूतन चर्चा को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    Related Stories

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement