• Bihar
  • बिहार में 8 जून से शुरू होगा भूमि सर्वे

    बिहार में 8 जून से शुरू होगा भूमि सर्वे, रैयतों से खेत पर मौजूद रहने की अपीलकौरा पंचायत के तुलसी गांव (वार्ड संख्या-04) में बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त अभियान के तहत 8 जून से भूमि सर्वे का किस्तवार कार्य शुरू किया जाएगा।इसको लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से ग्रामीणों के बीच


    Ravi Kumar Avatar
    By Ravi Kumar Jun 3, 2026
    Views
    Share
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    बिहार में 8 जून से शुरू होगा भूमि सर्वे, रैयतों से खेत पर मौजूद रहने की अपीलकौरा पंचायत के तुलसी गांव (वार्ड संख्या-04) में बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त अभियान के तहत 8 जून से भूमि सर्वे का किस्तवार कार्य शुरू किया जाएगा।
    इसको लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से ग्रामीणों के बीच आम सभा आयोजित कर विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि सर्वेक्षण कार्य के दौरान खेतों की पैमाइश और सीमांकन रैयतों की उपस्थिति में किया जाएगा। इसके लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा ताकि भूमि का सटीक रिकॉर्ड तैयार हो सके।
    आधुनिक तकनीक से होगी खेतों की मापी
    सर्वेक्षण टीम ने बताया कि ईटीएस और डीजीपीएस जैसी आधुनिक तकनीकों की मदद से प्रत्येक भूखंड की लंबाई और चैड़ाई मापी जाएगी। सर्वे के बाद तैयार होने वाले नए नक्शे में सभी भूखंडों को अलग-अलग खेसरा संख्या आवंटित की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि इस प्रक्रिया से भूमि अभिलेखों को अधिक पारदर्शी और सटीक बनाया जा सकेगा। साथ ही भविष्य में भूमि संबंधी विवादों की संभावना भी कम होगी।
    राजस्व विभाग ने पंचायत के सभी रैयतों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर अपने खेतों पर उपस्थित रहें। साथ ही खतियान, भू-राजस्व रसीद और अन्य आवश्यक दस्तावेज भी अपने साथ लेकर आएं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सर्वेक्षण के दौरान भूमि स्वामित्व और सीमांकन से जुड़ी किसी भी त्रुटि से बचने के लिए रैयतों की मौजूदगी बेहद जरूरी है।
    खेसरा संख्या-01 से होगा कार्य का शुभारंभ
    जानकारी के अनुसार, 8 जून से ग्राम तुलसी के खेसरा संख्या-01 से किस्तवार कार्य की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से अन्य भूखंडों का सर्वेक्षण किया जाएगा। ग्रामीणों को सर्वेक्षण प्रक्रिया के दौरान टीम का सहयोग करने और समय पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने की सलाह दी गई है ताकि कार्य बिना किसी बाधा के पूरा हो सके। भूमि सर्वे को लेकर आयोजित आम सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान लोगों ने सर्वेक्षण प्रक्रिया, दस्तावेजों और भूमि रिकॉर्ड से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों ने जवाब दिया। ग्रामीणों को बताया गया कि सर्वेक्षण के बाद तैयार होने वाले अभिलेख भविष्य में भूमि संबंधी मामलों के लिए महत्वपूर्ण आधार बनेंगे।
    कार्यक्रम में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी साधना कुमारी, कानूनगो पदाधिकारी सुमित कुमार, अमीन बिट्टू कुमार और चंद्रशेखर कुमार समेत विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
    अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे सर्वेक्षण कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाएं, ताकि गांव की सभी जमीनों का रिकॉर्ड सही और अद्यतन रूप में तैयार किया जा सके।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर नूतन चर्चा को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    Related Stories

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement