अपनी वाराणसी यात्रा के क्रम में माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत जी ने अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम एवं श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम् का दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने प्राकृतिक चिकित्सा से संबंधित उद्यान का अवलोकन किया तथा संस्थान द्वारा अपनाई जा रही चिकित्सा पद्धति एवं इसके विभिन्न पहलुओं के संबंध में जानकारी ली।









