• National
  • आतंकवाद पर प्रहार सात स्तंभों में मिली सफलता -अमित शाह

    गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार वर्ष 2019 से 2026 में 36 देशों से 288 भगौड़े अपराधियों को सफलतापूर्व देश में वापस लेकर आई।केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार – (आतंकवाद-रोधी) नीति और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन में ‘प्रहार’ के सात स्तंभों


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार वर्ष 2019 से 2026 में 36 देशों से 288 भगौड़े अपराधियों को सफलतापूर्व देश में वापस लेकर आई।
    केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार – (आतंकवाद-रोधी) नीति और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन में ‘प्रहार’ के सात स्तंभों पर चर्चा की गई, जिनमें रोक थाम, प्रतिक्रिया, आंतरिक क्षमताओं को एकजुट करना, मानवाधिकार, आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली स्थितियों को कम करना, अंतरराष्ट्रीय प्रयासों में तालमेल बिठाना और अप्रोच के साथ रिकवरी व लचीलापन लाना शामिल है। सम्मेलन में केन्द्रीय गृह सचिव, विदेश सचिव, केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों /केन्द्रीय पुलिस संगठनों के प्रमुख, 15 राज्यों के पुलिस महानिदेशक और सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के आतंकवादरोधी दस्तों के प्रमुख शामिल हुए। इसके अलावा, अन्य राज्यों के पुलिस महानिदेशक और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से सम्मेलन में भाग लिया।
    अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने आतंकवाद के सभी रूपों और तरीकों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। उन्होंने आतंकवादी घटनाओं का लगातार विश्लेषण कर अगले 10 वर्षों के लिए एक मजबूत और ठोस प्रहार तंत्र स्थापित कर प्रहार रणनीति को मजबूत और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासों की आवश्यकता पर भी बल दिया। प्रहार रणनीति को थाना स्तर तक पहुँचाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री ने प्रहार पहल के हर बिंदु के प्रति सक्रिय दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया। आतंकवादी खतरों को कम करने के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों का जिक्र करते हुए शाह ने प्रहार फ्रेमवर्क के हर स्तर पर आतंकवाद-रोधी स्वचालित प्रतिक्रिया प्रणाली को संस्थागत बनाने पर जोर दिया। प्रहार के प्रत्येक स्तंभ के प्रति परिणामोन्मुखी दृष्टिकोण की आवश्यकता पर बल देते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कार्रवाई में किसी भी तरह की देरी को रोकने के लिए सभी संबंधित पक्षों के बीच समन्वय का आह्वान किया। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा मोदी सरकार वर्ष 2019 से 2026 में 36 देशों से 288 भगौड़े अपराधियों को सफलतापूर्व देश में वापस लेकर आई । एजेंसियों के बेहतर समन्वय के परिणाम स्वरूप सीमा पार हथियारों, विस्फोटकों और मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त शहजाद भट्टी नेटवर्क के 40 से अधिक मोड्यूल बस्ट किए और 15 राज्यों में 100 से अधिक दर्ज कर 350 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। साथ ही, मोदी सरकार ने यूएपीए के तहत शहजाद भट्टी नेटवर्क को आतंकवादी घोषित किया।
    इस अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री ने एक नया प्रत्यर्पण पोर्टल भी लॉन्च किया, जिससे विदेश से भगोड़ों को वापस लाने के प्रयासों में समन्वय बेहतर होगा और इनमें और तेजी आएगी। उन्होंने राज्य पुलिस बलों से कहा कि वे विदेश से भगोड़ों को वापस लाने के लिए केन्द्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर काम करने वाली विशेष टीम का गठन करें।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर नूतन चर्चा को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    Related Stories

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement