बिहार में रेलवे ने दोहरीकरण के लिए कटिहार समेत कई स्टेशनों के बीच नई सिग्नलिंग और इंटरलॉकिंग सिस्टम चालू करने के लिए विशेष ब्लॉक लिया है। यह प्रकिया बिहार में 16 से 19 जून तक चलेगी, जिसमें 26 ट्रेनें रद्द और 16 ट्रेनों का बदला रूट बदला गया है।
किशनगंज में किशनगंज कटिहार रेल डिवीजन के अंतर्गत कटिहार-मनियान-कुरेठा-डंडखोरा-सनोली रेलखंड पर दोहरीकरण परियोजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके लिए रेलवे ने 16 से 19 जून तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य करने का निर्णय लिया है।
इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ी है. रेलवे ने दोहरीकरण की इस प्रक्रिया को पूरा करने के मकसद से यह फैसला लिया है। इस दौरान 26 ट्रेनों को रद्द किया गया है और 16 महत्वपूर्ण ट्रेनों का रूट बदला गया है। इस बदलाव से यात्रियों को कुछ दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

परिचालन के लिए रेलवे द्वारा दूसरी बार एनआई ब्लॉक लिया जा रहा है. जिससे सीमांचल क्षेत्र के यात्रियों को अस्थायी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार कटिहार, मनियान, कुरेठा, डंडखोरा और सनोली स्टेशनों के बीच नई सिग्नलिंग और इंटरलॉकिंग सिस्टम चालू करने के लिए विशेष ब्लॉक लिया गया है। इससे यात्री सुविधा में ही बढ़ोतरी रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस परियोजना के पूरा होने से इस रूट पर रेल परिचालन क्षमता बढ़ेगी। इसके साथ ही ट्रेनों को अधिक सुरक्षित तरीके से परिचालन कराया जा सकेगा, जिससे यात्री सुविधा में ही बढ़ोतरी होगी।
26 ट्रेनों पर लगा ब्रेक-ब्लॉक अवधि के दौरान कटिहार-मालदा टाउन पैसेंजर, कटिहार-राधिकापुर पैसेंजर, कटिहार-जोगबनी पैसेंजर, कटिहार-सिलीगुड़ी पैसेंजर विभिन्न डीएमयू सेवाओं और इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत कुल 26 ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में रद्द रहेंगी. इससे दैनिक यात्रियों और नौकरीपेशा लोगों को विशेष परेशानी होगी। राजधानी सहित 16 ट्रेनों का रूट बदला रेलवे ने 14 से 19 जून के बीच 16 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग भी चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, पनवेल-न्यू अलीपुरद्वार एक्सप्रेस, गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस, देवघर अगरतला एक्सप्रेस, इन ट्रेनों एक्सप्रेस, टाउन पैसेंजर, कटिहार-राधिकापुर पैसेंजर, कटिहार-जोगबनी पैसेंजर, कटिहार-सिलीगुड़ी पैसेंजर, विभिन्न डीएमयू सेवाओं और इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत कुल 26 ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में रद्द रहेंगी. इससे दैनिक यात्रियों और नौकरीपेशा लोगों को विशेष परेशानी होगी। राजधानी सहित 16 ट्रेनों का रूट बदला-रेलवे ने 14 से 19 जून के बीच 16 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग भी परिवर्तित किया है. इनमें रोहतक-कामाख्या एक्सप्रेस, चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, पनवेल-न्यू अलीपुरद्वार एक्सप्रेस, गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस, देवघर अगरतला एक्सप्रेस, इन ट्रेनों को निर्धारित अवधि में वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जाएगा।
पूर्णिया ठाकुरगंज रेलखंड पर दबाव बढ़ा – हालांकि मार्ग परिवर्तन के कारण अधिकांश ट्रेनें कटिहार-पूर्णिया अररिया कोर्ट-ठाकुरगंज-सिलीगुड़ी जंक्शन रेलखंड से होकर गुजरेंगी। इससे इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही बढ़ेगी और नव निर्मित पूर्णिया ठाकुरगंज रेलखंड पर दबाव बढ़ जाएगा।









